साहिबगंज में दर्जनों शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन
Sahibganj News : उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश के बाद जिले के सदर प्रखंड सहित विभिन्न प्रखंडों में अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्रों का सत्यापन कार्य प्रारंभ हो गया है।जिले में शस्त्र धारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन सोमवार से शुरू हुआ।
विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न थानों में दंडाधिकारियों की देखरेख में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। नगर थाना में प्रथम दिन किसी भी शस्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं किया जा सका। यहां कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार के अनुपस्थित रहने के कारण एक भी शस्त्र का सत्यापन नहीं हो पाया है।
जबकि सत्यापन के लिए 20 शस्त्र धारक उपस्थित हुए थे। सभी को बुधवार को आने को कहा गया है। जिरवाबाड़ी थाना में अंचलाधिकारी महेंद्र मांझी के द्वारा 28 शस्त्र धारकों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जबकि बरहरवा थाना में वीडियो समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने प्रखंड क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया।
बीडीओ श्री मुर्मू ने बताया कि बरहरवा प्रखंड से सभी 42 शस्त्र अनुज्ञप्ति धारी उपस्थित हुए थे। प्रथम दिन आठ शस्त्रों का ही सत्यापन कार्य किया गया है।बाकी अनुज्ञप्ति धारियों का भौतिक सत्यापन बुधवार को किया जाएगा।
इस संबंध में उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि सत्यापन का कार्य बुधवार को भी जारी रहेगा।साथ ही कहा कि समय-समय पर सत्यापन का कार्य चलता रहेगा।इस दौरान शस्त्रों के सत्यापन से पीछे रहने वाले लाइसेंस धारियों पर कार्रवाई की जाएगी,और उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "साहिबगंज में दर्जनों शस्त्रों का हुआ भौतिक सत्यापन"
Post a Comment