सिद्धो - कान्हू विवि का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया


साहिबगंज: सिद्धो-  कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय  दुमका का 30 वाँ स्थापना दिवस साहिबगंज महाविद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास पूर्वक मनाया गया, साथ ही विश्वविद्यालय के  संस्थापक प्राचार्य, आचार्य शिव बालक राय के 105 वीं जयंती पर उन्हें याद व पुष्पांजलि अर्पित किया गया। 


सर्वप्रथम इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.  रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में सिद्धो- कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। फिर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार द्वारा अध्यापकों, छात्र -  छात्राओं, कर्मी व समस्त अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

अपने संबोधन में प्राचार्य  ने कहा कि विश्वविद्यालय के 30 वें  वर्ष में आज आत्ममंथन आत्मचिंतन,आत्मालोचना व संकल्प लेने का दिन है।

किसी भी शैक्षणिक संस्थानों में चार  महत्वपूर्ण मानक होते हैं।प्रवेश, पढ़ाई, परीक्षा और परिणाम। अब एक नया आयाम जुड़ा है प्लेसमेंट और खेलकूद प्रतियोगिता का।

श्री सिंह ने कहा कि विवि के 30 सालों की यात्रा में कुछ उपलब्धियां भी है तो कुछ सुधार की आवश्यकता भी है। उन्होंने  छात्रो व शिक्षक कर्मियों की समस्या के  निदान के लिए ईमानदारी से समाधान करने की जरूरत पर बल दिया।

उन्होंने विश्वविद्यालय  प्रशासन व प्रवंधन और  सरकार से विशेष विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की, साथ ही छात्रों की पढ़ाई के लिए शैक्षणिक स्तर पर सुधार व प्रयोगशाला स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण केंद्र, खेलकूद प्रतियोगिता, वोकेशनल  शिक्षा आदि की व्यवस्था  की मांग भी सरकार से की है।

मौके पर सिद्धो- कान्हू मुर्मू विवि दुमका के राज्यपाल मनोनीत सिंडीकेट सदस्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह, प्राचार्य विनोद कुमार, प्रो. मरियन हेम्ब्रम, जितेंद्र मरांडी, लक्ष्मण  मुर्मू , अनिल बेसरा, युगल मरांडी, चितरंजन रविदास, चंदन मुर्मू, प्रकाश टुडू, मसुदन मुर्मू सहित अन्य दर्ज़नो छात्र  उपस्थित थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

sanjay kumar dhiraj


0 Response to "सिद्धो - कान्हू विवि का 30 वां स्थापना दिवस मनाया गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel