सिविल सर्जन हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह में पहुंचे जिले के सभी डॉक्टर्स


Sahibganj News : जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. डीएन सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके ही सहपाठी मित्र डॉ. अरविंद कुमार सिंह को जिला अस्पताल का नया सिविल सर्जन बनाया गया है।

सिविल सर्जन हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह में पहुंचे जिले के सभी डॉक्टर्स

सेवानिवृत्त होने पर शहर के चिकित्सकों, पत्रकराओं और बुद्धिजीवियों ने उन्हें विदाई दी। बता दें कि इसके पूर्व नए सिविल सर्जन डा. अरविंद सिंह का स्वागत आदिवासी नृत्य और ढोल  - नगाड़ों के बीच किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नए सीएस डॉ. अरविंद सिंह, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विदाई समारोह का आयोजन शहर के टाउन हॉल में किया गया था, जहां डॉ. मोहन पासवान ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। विदाई समारोह में मुख्य अतिथि बरहेट विधायक सह मुख्यमंत्री प्रतिनिधि श्री पंकज मिश्रा मौजूद थे।

जहां उन्होंने कहा कि  डाक्टरी का पेशा सबसे पवित्र कार्य है जो ईश्वर की कृपा से मिलता है। वे  एक आदर्श चिकित्सक हैं। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों और समाज के बीच विशिष्ट छवि बनाई। वहीं डॉ. कमलेश कुमार  ने कहा की अपने कार्यकाल में डॉ. सिंह ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच यादगार भूमिका स्थापित की है।


साथ ही पत्रकारों  और बुद्धिजीवियों ने भी सेवानिवृत्त डॉ. डीएन सिंह के विदाई समारोह पर उनकी भूरी- भूरी प्रशंसा की। सभी अतिथियों ने उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम में  पहुंचे बुद्धिजीवियों, स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर विदाई दी।

मौके पर डॉ.रणविजय, डॉ. बी मरांडी, डॉ. किरण माला, डॉ. पूनम भारती, डॉ. पुष्पम, डॉ. अलीमुद्दीन, सहित अनेक चिकित्सकों के साथ दिलीप मंडल, सुमन झा, शाहबाज आलम, आलोक कुमार, पंकज वर्मा, संजय कुमार धीरज सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
Sanjay-Kumar-Dhiraj

0 Response to "सिविल सर्जन हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह में पहुंचे जिले के सभी डॉक्टर्स"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel