सोहराय पर्व के समापन समारोह में शिरकत की सिद्धो - कान्हु विश्वविद्यालय की कुलपति : सोना झरिया मिंज


 साहिबगंज :  महाविद्यालय में छह दिवसीय तक चलने वाले आदिवासी महापर्व सोहराय पर्व के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.सोना झरिया मिंज, राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक सह सभापति लोबिन हेंब्रम, अजय हेंम्ब्रम,मौके पर विशिष्ट अतिथि उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रणजीत कुमार सिंह  समेत अन्य उपस्थित थे।

सोहराय पर्व के समापन समारोह में शिरकत की सिद्धो - कान्हु विश्वविद्यालय की कुलपति : सोना झरिया मिंज

छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अपने प्रकृति,  संस्कृति ,सभ्यता व परंपरा का सुरक्षा प्रहरी बने:- प्रो. सोना झरिया मिंज। मुख्य अतिथि सह कुलपति प्रो. मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे बड़ी चुनौती भरा समस्या, हमारी प्रकृति सरंक्षण सुरक्षा है ।

अपने संस्कृति सभ्यता परम्परा को अक्षुण्ण   रखना तथा लोकपर्व, लोकनृत्य, लोककला, लोकगीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यह हम सबों का परम कर्तव्य है। सोहराय पर्व के अवसर पर कुलपति ने छात्र- छात्राओं को भरोसा दिया की शोधकार्य, सृजनात्मक व अपने आदिवासी के पर्व अन्य को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

 उन्होंने उपस्थित छात्र - छात्राओं को क्रियाशील होकर अपने कार्यों को आगे बढ़ाने,एवं पढ़ाई सहित खेलकूद में आगे बढने की अपील की। मुख्यातिथि लोबिन हेंब्रम ने कहा की घर परिवार छोड़कर गरीबी से जूझते हुए आप पढ़ाई करने आए हैं , पहला कर्तव्य है कि आप मन लगाकर पढ़ें।

पढ़लिख कर परिवार व समाज का नाम रोशन करें। तथा स्वालंबी व आत्मनिर्भर बन कर एक अच्छा नागरिक बने। विधायक लोबीन हेम्ब्रम ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज जिस तरह से प्रकृति और पहाड़ का शोषण-दोहन हो रहा है, वह चिंताजनक है।

आने वाली पीढ़ी के लिए, आने वाले बच्चों के लिए हम प्राणवायु पहाड़, प्रकृति, जीव- जंतु, जानवर को जरूर बचाएं । वहीं राजमहल सांसद विजय हांसदा ने  छात्रों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं भव्य आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव ने छात्रों को सोहराय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़ा यह पर्व बहुत प्रेरणादायक है। छात्रों के नृत्य एवं मांदर के थाप पर नाचते युवाओं को देखकर मनमोहित हो गया, और उनकी भूरी - भूरी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम देख अपने पुराने छात्र जीवन के यादें ताजा कर ली।  

कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन सिंडीकेट सदस्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने किया। डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पर्व के माध्यम से अपनी प्रकृति, अपनी संस्कृति, अपने भाई- बहन, अपने जीव-  जंतु, जानवर - पहाड़ को पूजते हैं।

हम अपने प्राण, वायु और वैश्विक चुनौती पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। इसका युवा संकल्प लें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथियों का संताली परंपरा लोटा पानी एवं शॉल देकर व पुष्प माला पहनाकर कर स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्षण मुर्मू , चंदन मुर्मू , जितेंद्र मरांडी, जय किस्कू , सुनील सोरेन, युगल मरांडी, विजय टुडू ,  सोनेलाल, प्रेम चंद्र मरांडी, जेठा मुर्मू , अलिसा हेम्ब्रम, धमनी टुडू ,आदि सैकडों छात्र -  छात्राओं सहित आम जनों ने भी भाग लिया।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

sanjay kumar dhiraj

0 Response to " सोहराय पर्व के समापन समारोह में शिरकत की सिद्धो - कान्हु विश्वविद्यालय की कुलपति : सोना झरिया मिंज"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel