साहिबगंज जिला के विभिन्न स्थानों पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर व तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण अभियान जारी


साहिबगंज : रविवार को भी जिला के सभी नगरों व प्रखंडों के विभिन्न स्थानों पर राम सेवकों ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर व तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान को जारी रखा। अलग-अलग निधि संग्रह टोली के राम सेवकों ने सामाजिक सहयोग से सुविधा जुटाते हुए बाजा- गाजा के साथ भ्रमण करते हुए उत्सव सा माहौल उत्पन्न किया। 

रामसेवक कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन भी अति उत्साहित दिखे। लोगों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया व मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पित किया।

साहिबगंज जिला के विभिन्न स्थानों पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर व तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण अभियान जारी

वहीं बोरियो प्रखण्ड में भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए समर्पण अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा।बता दें कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान के तीसरे दिन की शुरुआत आज बोरियो खण्ड में नमस्ते रोड स्थित नव वृन्दावन भवन के समक्ष लगे निधि संग्रह स्टॉल से की गई। इस्कॉन के अनुयायी सह सेवानिवृत शिक्षक सुशील भगत सुबोध ने सबसे पहले 1000 रुपये का समर्पण निधि दिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के पूजन व जयकारे के साथ हुआ। इस दौरान संग्रह टोली के सदस्यों ने अभियान का अनुश्रवण करने आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विगेन्द्र  कुमार एवं विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कालीचरण मंडल को भगवा गमछा भेंट कर स्वागत किया। अतिथिद्वय के द्वारा मौके पर उपस्थित दर्जनों हिन्दू धर्मावलंबियो का समर्पण राशि के रूप में 100 और 10 रूपये का कूपन काटा गया। 

सह जिला संपर्क प्रमुख व अभियान प्रमुख संतोष कुमार के नेतृत्व में बोरियो खंड के पाँच स्थानों पर आज निधि संग्रह आभियान जारी रहा। जिसमें बोरियो बाजार,मोतीपहाड़ी,बाँझी बाजार,बियासी एवं तेलो शामिल है। 

मौके पर सन्तोष कुमार ने कहा कि मंदिर निर्माण के निमित्त निधि संग्रह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। लोग स्वेच्छा से बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। संग्रह टोली के सदस्य घर-घर जाकर निधि संग्रह करना प्रारंभ कर दिए हैं।

 इस अवसर पर अभियान सह प्रमुख देवाशीष प्रसाद,हिसाब प्रमुख चंदन प्रभू, जमाकर्ता रंजन साह, प्राचार्य रामदेव राम शिक्षक नन्देश्वर प्रसाद, बमबम कुमार, संजय गुप्ता, मंटू साह, संतोष कुमार साह, पंकज चौधरी, विप्लव दास, सुमित कुमार, राजू रूज  मोती पहाड़ी में धर्म जागरण के जिला प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, सरयू प्रसाद साह, प्रीतम ठाकुर, कृष्णा साह, अरविंद पंडित, राजीव कुमार, नंद किशोर पंडित, जितेंद्र साह, बांझी से अमन कुमार, दुलाल कुमार साह, अरविंद कुमार साह, रोशन भगत, बियासी से अजय कुमार, तेलो से निरंजन पंडित, घनश्याम पंडित, राम नारायण पंडित, जय कांत पंडित,  बुलबुल कुमार, के अलावा दर्जनो रामसेवक उपस्थित थे। 

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)

sanjay kumar dhiraj

0 Response to "साहिबगंज जिला के विभिन्न स्थानों पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर व तीर्थक्षेत्र निधि समर्पण अभियान जारी "

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel