जल ही जीवन है,जल बचाओ, जीवन बचाओ : अनमोल मंडल
साहिबगंज : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र साहेबगंज द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह दिवस 12 जनवरी से 19 जनवरी 2021 तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत आज राजमहल में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब सखी बगीचा में राष्ट्रीय जल मिशन योजना के अंतर्गत जल शपथ कार्यक्रम ओमल कुमार मंडल द्वारा क्लब के सभी सदस्यों को जल शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। इसीलिए जल बचाओ, जीवन बचाओ। जल ही जीवन है, जल है तो हम हैं।
मौके पर मुकेश कुमार महतो, अजय कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो, कपूरचंद महतो, प्रमोद महतो, सीताराम महतो, राजू महतो, राजेश महतो, गणेश महतो, विपिन महतो, निरंजन महतो, संजय मंडल सहित स्थानीय लोग भी शामिल थे।
0 Response to " जल ही जीवन है,जल बचाओ, जीवन बचाओ : अनमोल मंडल"
Post a Comment