सबसे ज्यादा विकास बरहेट प्रखंड को प्राप्त होगा, क्योंकि बहुत जल्द बरहेट...


सबसे ज्यादा विकास बरहेट प्रखंड को प्राप्त होगा, क्योंकि बहुत जल्द बरहेट प्रखण्ड, अनुमंडल बनेगा

Sahibganj News : बरहेट प्रखंड परिसर में शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत पीसीसी सड़क फाइबर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बरहेट विधायक सह मुख्यमंत्री  प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा के प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम के संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सबसे ज्यादा विकास बरहेट प्रखंड को प्राप्त होगा, क्योंकि बहुत जल्द बरहेट...

अतिथि मुख्यमंत्री प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को बरहेट बीडीओ सोमनाथ बनर्जी के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। सांसद प्रतिनिधि संजीव शामू हेम्ब्रम को प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मराण्डी, सचिव मुजिबुर रहमान व पुर्व उपप्रमुख सह झामुमो वरिष्ठ नेता उमेद अली के द्वरा बुके देकर स्वागत किया गया।

वहीं मौके पर श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में  कहा कि आज हेमंत सरकार द्वारा लोगों के हित मे ही काम किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि  पुरे जिला के 9 प्रखंडों में सबसे सक्रिय प्रखंड बरहेट प्रखंड सबित हो रहा है। यहां हर शुक्रवार को प्रखंड मे जनता दरबार लगती है।


जनता की समस्याओं का निदान, ऑन द स्पॉट  किया जाता है। प्रखंड मे अब तक़ 1500 ग्रीन कार्ड व 1000 लाल कार्ड बन चुक है। 2000  वृद्धा पेंशन का लक्ष्य भी जल्द ही प्राप्त होगा। राजमहल सांसद विजय हांसदा के   प्रतिनिधि संजीव शामू ने कहा कि मुख्यमंत्री बेरोजगार युवाओं को रोजगार दे रही है।

नियुक्ति का अवसर सभी युवाओं को प्राप्त होगा। नियोजन नीति में राज्य के स्थानीय युवाओं को 75% अवसर प्राप्त होगा। पुर्व उप प्रमुख सह झामुमो वरिष्ठ नेता उमेद अली ने कहा की  हेमंत सरकार कोरोना काल में भी प्रवासी मजदूरों को अपने घर लाने के साथ-साथ मनरेगा के तहत रोजगार भी मुहैया कराया।


कोरोना के चलते विकास कार्य ठप रहा था, अब पूरे राज्य में विकास की गंगा बहेगी। सबसे ज्यादा विकास बरहेट प्रखंड क्षेत्र को प्राप्त होगा, क्योंकि बहुत जल्द बरहेट को अनुमंडल बनाया जाएगा। साथ ही 70 करोड की लागत में पावर ग्रिड का कार्य भी प्रगति पर है।

बरहेट बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने कहा की बरहेट प्रखंड क्षेत्र के जितने भी जरूरतमंद पेंशनधारी लाभुकों को कोई भी लाभ अब तक़ नही मिला है। उनकी समस्याओं को सुनकर ऑन द स्पॉट उन्हें लाभ दिया जा रहा है। प्रखंड सचिव ने भी अपने बातों को रखा।

मौके पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के हाथों  प्रखंड के चयनित लाभुकों को बाल विकास परियोजना के तहत कन्यादान योजना, बाल विकास परियोजना, सुकन्या योजना एवं प्रधानमंत्री सुकन्या योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।

साथ ही जेएसएलपीएस परिक्रामी निधि के तहत 20 आजीविका सखी मंडल, कमल फूल आजीविका सखी मंडल पेटखासा,खेरवा को तीन लाख की राशि का चेक वितरण किया गया। साथ ही फूलो - जानू आशीर्वाद योजना के तहत मोनिका मरांडी पति करबल मुर्मू को 10000 का कर्ज मुक्त ऋण दिया गया।

साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ 7 लाभुकों को दिया गया। मौके पर दर्जनों  झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र से आए हुए ग्रामीण मौजूद थे।

साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

WhatsApp
Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : शाहबाज आलम

0 Response to "सबसे ज्यादा विकास बरहेट प्रखंड को प्राप्त होगा, क्योंकि बहुत जल्द बरहेट..."

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel