साहिबगंज में अगले चार दिनों तक ठंड व कनकनी से राहत नहीं
Sahibganj News : कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक ठंड व कनकनी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। इस दौरान पछिया हवा के लगातार चलने से ऐसी स्थिति बनी रहेगी।
सोमवार को तेज पछिया हवा के लगातार चलते रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान से सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिरकर 7.2 डिग्री रहा।
एक दिन में तापमान में तीन डिग्री से नीचे की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस था जो सोमवार को 3.9 डिग्री गिरकर 14.5 रह गया। पछिया हवा के लगातार चलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
यह सामान्य से 9 डिग्री से भी अधिक नीचे आया है। आगामी चार दिनों तक कनकनी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि दिन में कुछ समय के लिए धूप निकलेगी, परन्तु जनमानस को ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "साहिबगंज में अगले चार दिनों तक ठंड व कनकनी से राहत नहीं"
Post a Comment