विश्व आद्रभूमि दिवस पर पतौरा झील पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Sahibganj News : वर्ल्ड वेटलैंड डे के उपलक्ष्य में वन प्रमंडल विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से उधवा प्रखंड स्थित पतौरा झील पर आद्रभूमि संवर्धन हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए साहिबगंज में स्थित इस मनोरम झील को संरक्षति करने हेतु जिला प्रशासन एवं वन प्रमंडल विभाग को सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान उन्होने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए साहिबगंज में स्थित इस मनोरम झील को संरक्षति करने हेतु जिला प्रशासन एवं वन प्रमंडल विभाग को सहयोग करने की अपील की।
उपायुक्त राम निवास यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए वेटलैंड डे के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम का संचालन करने का एकमात्र उद्देश्य है कि जिले में आद्र भूमि का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए।
उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम का संचालन करने का एकमात्र उद्देश्य है कि जिले में आद्र भूमि का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाए।
यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे यहां पतौरा झील के रूप में एक प्राकृतिक झील अवस्थित है जो प्राकृतिक आद्रभूमि है। उन्होंने बताया की यहां सिर्फ प्रवासी पक्षी ही नहीं आते, बल्कि यह भूमि इकोसिस्टम के लिहाज से भी काफी अच्छा है।
उन्होंने आद्र भूमि पर बल देते हुए कहा कि आद्र भूमि ऐसी जगह होती है जहां थल एवं जल दोनों इको सिस्टम को कैरी करता है। जो इकोसिस्टम के लिए बेहद जरूरी है। यह बाढ़ को रोकने के साथ ही प्रवासी पक्षियों को आकर्षित तो करता ही है, अन्य दृष्टि से भी आवश्यक होता है।
उपायुक्त श्री यादव ने आगे कहा कि हमारे जिले के कई प्रखंड में आज यह स्थिति हो गई है कि पीने के पानी की समस्या लगातार बनी रहती है। परंतु अगर हम सब सहयोग करें एवं आद्रभूमि संवर्धन में अपना - अपना योगदान दें तो निश्चय ही हम प्राकृतिक आद्रभूमि को बचाने में कामयाब हो सकेंगे।उन्होने बताया की इससे न केवल ग्राउंडवाटर रिचार्ज होगा बल्कि कृषि के लिहाज से भी यह काफी उपयोगी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने कहा- यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे यहां यह प्राकृतिक झील बसी हुई है, जो अत्यंत सुंदर है एवं यहाँ आए दिन प्रवासी पक्षियों का बसेरा रहता है।
उन्होंने कहा कि यहां लोगों को यह समझने की जरूरत है कि बाहर से आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण रखें, जिससे यह और भी आकर्षक हो सके एवं पर्यटन की दृष्टि से यह झील और विकसित हो सके।
उन्होंने कहा की इसके लिए आप सभी ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोगों को यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि झील के संवर्धन के लिए हर संभव प्रयास करें एवं अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करें। वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा की प्रवासी पक्षियां एक सुंदर वातावरण का निर्माण करने के साथ-साथ इकोसिस्टम के लिए भी बेहद आवश्यक है।
इसलिए किसी भी प्रकार के प्रवासी पक्षियों का शिकार ना करें। इसके अलावे कार्यक्रम में उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा झील के समीप वृक्षारोपण भी किया गया, एवं वृक्षारोपण करते हुए लोगों को जागरूक किया गया कि वह इस भूमि की उपयोगिता समझें एवं भविष्य में लोगों को भी प्रेरित करें कि वह वृक्षारोपण करते हुए इस प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
अर्थ आडियाज फाउंडेशन ने लोगों को किया जागरूक
कार्यक्रम में अर्थ आइडियाज फाउंडेशन के सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया एवं लोगों से झील के आसपास गंदगी न फैलाने एवं आर्द्रभूमि की उपयोगिता समझने के लिए अपील भी किया।इस दौरान फाउंडेशन द्वारा उपस्थित लोगों को बताया कि किस प्रकार यह आद्रभूमि इको सिस्टम की बेहतरी के लिए आवश्यक तो है ही, साथ ही साथ यह हम सब की जिम्मेदारी भी बनती है कि जब हम ऐसे प्राकृतिक जगहों पर पिकनिक, छुट्टी आदि मनाने जाएं तो गंदगी, कूड़ा - कचड़ा ना फैलाएं। इसके अलावे कर्यक्रम के पश्चात वन विभाग की ओर से बच्चों के बीच चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
साहिबगंज न्यूज़ के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "विश्व आद्रभूमि दिवस पर पतौरा झील पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन"
Post a Comment