लाख समस्याओं के बावजूद कुछ महिलाओं ने खुद अपनी तक्दीर लिखी है


Sahibganj News : बरहेट प्रखंड के पंचायत भवन के उत्तरी बरहेट संथाली में झारखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सखी मंडल के दीदीयों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।

lakh samasyaon ke baavajood kuchh mahilaon ne khud apane takdeer likhi hai

जहां मुख्य अतिथि के रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी، झामुमो के प्रखंड सचिव मुजीबुर रहमान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान बीडीओ ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा की आज महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।

हम और आप भी इस महिला दिवस में उन महिलाओं को याद कर रहे हैं जो इस पुरूष प्रधान समाज में भी अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रही हैं। यूं तो महिलाओं में सहनशीलता सबसे अधिक होती है लेकिन महिलाएं केवल सहन ही नहीं करती बल्कि उस परिस्थिति को सोना बना देती है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे, आपके और हम सबके घरों में ही है। मां, जिसे खुद की फिक्र कम और सबकी फिक्र ज्यादा होती है। कई महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय होती है। लेकिन, लाख समस्याओं के बावजूद कुछ महिलाओं ने खुद अपनी तक्दीर लिखी है।


मुजिबुर रहमान ने कहा की आज महिला हर क्षेत्र मे अपनी पहचान बना रही है। जब देश कोरोना से जूझ रहा था उस समय भी महिला चिकित्सक और नर्स, साहस और वीरता के साथ लोगों की सेवा कर रही थी।

नारियों को सम्मान के साथ समान 
अधिकार संविधान ने पहले ही दे रखा है। हमें नारियों का सम्मान करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग के बीटीओ सुशील कुमार भगत ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहां की महिलाओं को भारत देश मे देवी का दर्जा दिया गया है।

जिस प्रकार देवी की पुजा की जाती है, उसी तरह महिलाओं का भी सम्मान किया जाना चाहिये। जहां भारत में पहले महिलाएं अपने हक में कम ही बोलती थी, वहीं आज इक्कीसवीं सदी की स्त्री ने स्वयं की शक्ति को पहचान लिया है, और काफी हद तक अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है।


आज की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वह हर क्षेत्र में अपना नाम बनाने में सक्षम हैं। जेएसएलपीएस के जिला प्रबंधक मतिन तारीक ने भी इस मौके पर अपने बातों को रखा। मौके पर आत्मा कृषि विभाग से अनवर एवं पिरामल जेएसएलपीएस के बीपीएम रंजीत कुमार मिश्रा, मैनुल अंसारी आइपीआरपी राजीव कुमार एवं सखी मंडल सेनंदनी, निभा, बीणा, रूबी, लक्ष्मी, ममता , शोभा, दयाली व गीता आदि मौजूद थे।

Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : शाहबाज आलम

0 Response to "लाख समस्याओं के बावजूद कुछ महिलाओं ने खुद अपनी तक्दीर लिखी है"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel