RSS द्वारा देशव्यापी भूमि सुपोषण एवं संरक्षण हेतु जन अभियान का साहिबगंज में हुआ शुभारंभ


Sahibganj News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देशव्यापी भूमि सुपोषण एवं संरक्षण हेतु जन अभियान का जिला के सूर्यदेव घाट से शुभारंभ किया गया।

rss ne deshavyapi bhumi suposhan or sanrakshan hetu jan abhiyan ka sahibganj me hua shubharambh

इस अवसर पर साहिबगंज के विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने बताया कि "माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:" की भारतीय पारंपरिक कृषि पद्धति की अवधारणा पर आधारित भूमि सुपोषण एवं संरक्षण का यह महा जन अभियान कोविड-19 के दिशा-निर्देशों एवं सरकारी निषेधाज्ञा के कारण स्थानीय सूर्यदेव घाट पर कुछ गिने-चुने कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर प्रतीकात्मक रूप में ही किया जा सका।

इस कार्यक्रम में विभाग व्यवस्था प्रमुख डॉ. नितेश कुमार वर्मा, जिला समरसता प्रमुख सुबोध कुमार झा, नगर प्रचारक सत्यम कुमार, गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉ देवव्रत, धर्म जागरण के संजय राय, नगर ग्राम विकास प्रमुख महेश तिवारी, व्याख्याता बासुकीनाथ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम गंगा स्नान के पश्चात आसपास के खेतों से मिट्टी एकत्रित किया। पूजन इत्यादि के पश्चात मिट्टी को लेकर आसपास के कृषकों तक अलग-अलग गए तथा उन्हें भूमि सुपोषण एवं संरक्षण, वर्षा आधारित व जैविक खेती के महत्व को बताया।


प्लास्टिक और थर्माकोल इत्यादि जैसे पदार्थों के अवशिष्ट से बंजर होती भूमि व इसके नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। उन्हें भूमि सुपोषण एवं संरक्षण का संकल्प भी कराया गया।

बता दें कि यह कार्यक्रम आगामी 24 जुलाई गुरु पूर्णिमा तक चलेगा। विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य होते ही यह कार्यक्रम प्रत्येक गांव में जनभागीदारी से व्यापक रूप में किया जाएगा। उक्त जानकारी विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें

Telegram

(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj

0 Response to "RSS द्वारा देशव्यापी भूमि सुपोषण एवं संरक्षण हेतु जन अभियान का साहिबगंज में हुआ शुभारंभ"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel