उर्वशी देवी बनी "भारतीय वैश्य महासभा" महिला प्रकोष्ठ की साहिबगंज (बरहेट) प्रखंड की अध्यक्ष
Sahibganj News : साहिबगंज जिला के बरहेट प्रखण्ड की रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी देवी, भारतीय वैश्य महासभा महिला प्रकोष्ठ की बरहेट प्रखंड की अध्यक्ष मनोनीत की गयीं हैं।
भारतीय वैश्य महासभा महिला प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ज्योति प्रसाद ने साहिबगंज जिला अध्यक्षा मनीषा महावर के माध्यम से मनोनयन सह नियुक्ति पत्र प्रेषित किया है।
प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ज्योति प्रसाद एवं मुख्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आपके सामाजिक योगदान, कर्मठता एवं सहयोग व समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए आपको भारतीय वैश्य महासभा का महिला प्रकोष्ठ की बरहेट प्रखंड की अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
महिला प्रकोष्ठ की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ज्योति प्रसाद ने श्री मती उर्वशी देवी को सक्रियता पूर्वक योगदान करते हुए बरहेट प्रखंड में 30 दिनों के अंदर कार्यकारिणी समिति का गठन करने का निर्देश दिया है।
इधर भारतीय वैश्य महासभा महिला प्रकोष्ठ की बरहेट प्रखंड की अध्यक्ष बनाए जाने पर उर्वशी देवी को भारतीय वैश्य महासभा साहिबगंज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा मनीषा महावर, जिला महासचिव उषा गुप्ता,
जिला सचिव संध्या गुप्ता, लक्ष्मी मोदी, कंचन देवी, तारा देवी, बबीता देवी, पुतूल देवी, रिंकू, खुशबू सहित कई लोगों ने बधाई दिया है।
Sahibganj News के साथ WhatsApp, Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, whatsapp पर क्लिक करके जुड़ें
0 Response to "उर्वशी देवी बनी "भारतीय वैश्य महासभा" महिला प्रकोष्ठ की साहिबगंज (बरहेट) प्रखंड की अध्यक्ष"
Post a Comment