RSS द्वारा देशव्यापी भूमि सुपोषण व संरक्षण हेतु जन अभियान, कल से साहेबगंज में
Sahibganj News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा देशव्यापी " भूमि सुपोषण व संरक्षण" हेतु जन अभियान का आरंभ मंगलवार दिनांक 13 अप्रैल 2021 अर्थात भारतीय नववर्ष की पहली तिथि से शुरू होने जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साहिबगंज विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि सन 1960 से ही कृषि उपज बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक इत्यादि का प्रयोग किया जा रहा है।
जिससे भूमि की गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित हुई है। पुराना रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशक के निष्प्रभावी हो जाने पर नए नए किस्म के रसायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग होने लगा है।
जिससे उपज तो प्रप्त हो जाता है लेकिन उपज के साथ- साथ भूमि की गुणवत्ता भी समाप्त हो जाती है। जिसे हम आधुनिक कृषि पद्धति कहते हैं, यह विदेश की शोषण वाली मानसिकता युक्त तकनीक है जिससे तात्कालिक लाभ हेतु भूमि का शोषण किया जाता है।
इससे ना केवल पर्यावरण दूषित होता है बल्कि रोज नई-नई बीमारियां भी पैदा हो रही है। मानव एवं पशु- पक्षियों के शरीर की आंतरिक प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो रही है।
राजीव ने बताया कि प्लास्टिक एवं थर्मोकोल के कचरे से भी भूमि की अत्यधिक हानि हो रही है। सन 1960 के पूर्व किसान केवल देसी गाय के गोबर, गोमूत्र, कृषि उपज से प्राप्त कचरे, खरपतवार इत्यादि से निर्मित खाद का ही प्रयोग किया करते थे।
यह सस्ता होने के साथ ही इससे मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहती थी तथा विविध देसी प्रजाति के ऊपज पैदा होते थे। मौसम एवं वर्षा अनुकूल खेती से कृषि लागत में कमी आती है।
भारत की परंपरागत कृषि तकनीक मानव स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा आश्रित पशु - पक्षियों के स्वास्थ्य के अनुकूल था तथा इससे भूमि एवं जलश्रोतों के "शोषण" नहीं बल्कि 'दोहन" किया जाता है।
भारतीय परम्परागत कृषि पद्धति का उल्लेख वैदिक ग्रंथ "कृषि पाराशर" में भी मिलता है। तब महंगी रासायनिक उर्वरक एवं कीटनाशकों की कोई आवश्यकता नहीं पड़ती थी।
अतः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने "माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या" मंत्र का अनुसरण करते हुए भूमि सुपोषण एवं संरक्षण हेतु जन अभियान चलाने का निश्चय किया है।
इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ता अलग-अलग गांव में जाकर सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा - निर्देशों का पालन करते हुए साहेबगंज जिलान्तर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में लघु स्तर पर सामूहिक रूप से किसान परिवारों को एकत्रित कर
श्रद्धा भाव से भूमिपूजन कराएंगे साथ ही भूमि सुपोषण एवं संरक्षण में उनकी भूमिका को लेकर जागरूक करेंगे तथा संकल्प भी कराएंगे।
"भूमि सुपोषण व संरक्षण" राष्ट्र के प्रति, समाज के प्रति, भूमि के प्रति, संपूर्ण प्राणी मात्र व पर्यावरण के प्रति हमारा उत्तरदायित्व है ऐसा बोध कराने का "संकल्प" है, जो आगामी 24 जुलाई, गुरु पूर्णिमा उत्सव तक जारी रहेगा। हमारे समस्त पाठकों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "RSS द्वारा देशव्यापी भूमि सुपोषण व संरक्षण हेतु जन अभियान, कल से साहेबगंज में"
Post a Comment