मंत्रालय से मंत्री तक सब के सब फेल क्यों दिख रहे?
लोगों तक शराब न पहुंचे इसके लिए मंत्रालय है। इसके मंत्री आईपीएस ऑफिसर रहे सुनील कुमार हैं। मंत्रालय में आईएएस चैतन्य प्रसाद मंत्री के बाद दूसरे नंबर का ओहदा रखते हैं। ये अवर मुख्य सचिव हैं।
चैतन्य प्रसाद के बाद आईएएस बी. कार्तिकेय धनजी हैं। इनका ओहदा एक्साइज कमिश्नर का है। इसके बाद दो-दो ज्वाइंट सेक्रेटरी और डिप्युटी कमिश्नर भी हैं। आधा दर्जन से ज्यादा कमिश्नर हैं। राज्य के 38 जिलों में 90 उत्पाद निरीक्षक हैं।
एक हजार से ज्यादा थाने हैं। हजारों पुलिसवाले हैं। मगर शराब है कि ’सूरज का सातवां घोड़ा’ की तरह बिहार की धरती पर पहुंच जाता है। ’घोड़ा’ बिहार न पहुंचे इसके लिए सरकार से लेकर संत्री तक मुस्तैद हैं।
Kheliye Ludo Game or Support Kijiye Sahibganj News ko
मगर ’घोड़े’ की रफ्तार को कोई रोक नहीं पा रहा है। यहां तक की जिन्होंने (नीतीश कुमार) 5 साल पहले शराबबंदी लागू करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया था, वो भी फेल दिख रहे हैं।
नवादा जिला प्रशासन वॉक ओवर देने के मूड में था?
जहरीली शराब ने सबसे ज्यादा मातम नवादा में फैलाया है। यहां अब तक 12 लोगों की जान चली गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस-प्रशासन ने इस मामले में समय पर नोटिस ही नहीं लिया। वरना कई की जानें बच सकती थी। मंगलवार शाम से ही लाशें बिछनी शुरू हो गई थी।सुबह होते-होते नौ घरों में मातम था। मीडिया के जरिए जब मामले ने तूल पकड़ा तो खानापूर्ति के लिए पुलिस-प्रशासन ऐक्टिव हुआ। इतनी बड़ी घटना होने के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे डीएम यशपाल मीणा और एसपी धुरत सायली सावलाराम घटनास्थल पर पहुंचीं।
दोपहर तक तो नीचे के मुलाजिमों से काम चलाया जा रहा था। तब तक सभी शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। शायद नवादा का जिला प्रशासन भी ’वॉक ओवर’ देने के मूड में था। मगर मामले ने तूल पकड़ लिया।
Sahibganj News के साथ Telegram पर जुड़े और पाए डायरेक्ट खबर अपने मोबाइल पर, Telegram पर क्लिक करके जुड़ें
Telegram
(Note:- जो लोग साहिबगंज न्यूज़ के ग्रुप 1, 2, 3, 4 और 5 से जुड़ें है वो लोग इस ग्रुप में ज्वाइन नहीं होंगे, चूँकि सभी ग्रुप में एक साथ एक ही न्यूज़ प्रसारित होगा)
By : Sanjay Kumar Dhiraj
0 Response to "मंत्रालय से मंत्री तक सब के सब फेल क्यों दिख रहे?"
Post a Comment