राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी ने बरहरवा उपस्वास्थ्य केंद का किया निरीक्षण : एक सैलून सील
Sahibganj News : साहिबगंज राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अनुपालन हेतु उधवा प्रखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का उल्लंघन करने पर एक सैलून को सील किया।
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी पंडित ने सीएचसी बरहरवा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सैंपल कलेक्शन, टीकाकरण की स्थिति, मेडिकल कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, वहां आने - जाने वाले मरीजों की संख्या एवं उनकी बीमारी, कोविड-19 व्यवहार के अनुपालन आदि का जायजा लिया।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि यहां आने वाले वैसे मरीज जिसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं, उनका तत्काल कोविड टेस्ट करें एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
इस दौरान उन्होंने गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की पहचान करने तथा इसकी सूचना देने जैसे आवश्यक दिशा - निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित के अलावे बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं अन्य उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी ने बरहरवा उपस्वास्थ्य केंद का किया निरीक्षण : एक सैलून सील"
Post a Comment