जीप चालक के आश्रित को निम्न वर्गीय लिपिक के पद हेतु उपायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र


Sahibganj News : साहिबगंज जिला स्तर पर गठित अनुकंपा समिति की एक  बैठक विगत दिनांक 23.03.2021 में लिए गए निर्णय एवं अनुशंसा के आलोक में सरकारी सेवक स्वर्गीय विनोद कुमार सिन्हा (जीप चालक) अनुमंडल कार्यालय साहिबगंज के आश्रित पीयूष कुमार को तृतीय वर्ग (निम्न वर्गीय लिपिक) के रिक्त पद पर नियुक्ति कर अंचल कार्यालय तालझारी में योगदान देने हेतु पदस्थापित किया गया था।

जीप चालक के आश्रित को निम्न वर्गीय लिपिक के पद हेतु उपायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र

इसी क्रम में आज स्वर्गीय विनोद कुमार सिन्हा के आश्रित पीयूष कुमार को उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा निम्न वर्गीय लिपिक अंचल कार्यालय तालझारी के लिए नियुक्ति पत्र दी गई।

मौके पर उपायुक्त श्री यादव ने नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिक पीयूष कुमार को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा अपने कार्यालय में अपने कार्यों के प्रति सदैव सजग रहने का निर्देश दिया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

Related News

0 Response to "जीप चालक के आश्रित को निम्न वर्गीय लिपिक के पद हेतु उपायुक्त ने दिया नियुक्ति पत्र"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel