जानमाल की क्षति का जायजा लेने पहुंचे राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी व बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी
Sahibganj News : साहिबगंज जिले में चक्रवातीय तूफान के कारण हुई भारी वर्षा से जल जामव की स्थिति का राजमहल अनुलमण्डल पदाधिकारी व बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से बरहरवा प्रखंड के कई इलाकों का निरीक्षण किया।
बता दें कि बरहरवा प्रखंड के श्रीकुण्ड एवं निचले इलाकों में भारी वर्षा से सैकड़ों लोग बाढ़ कि चपेट में आ गए हैं। इस संबंध में राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू के साथ स्थल का दौरा किया एवं हालात का जायजा लिया।
इस क्रम में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की एवं उन्हें आश्वासन भी दिया। मौके पर उन्होंने लोगों से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की चपेट में आए लोगों कि हर संभव मदद की जाएगी।
इस क्रम में बरहरवा प्रखंड के बाढ़ ग्रसित इलाकों में जिला प्रशासन द्वारा सूखा राशन भी वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि तूफान के कारण हुई वर्षा से जहां भी जानमाल की क्षति हुई है, उन्हें तत्काल राहत पहुंचाया जाएगा।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "जानमाल की क्षति का जायजा लेने पहुंचे राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी व बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी"
Post a Comment