साहिबगंज उपायुक्त ने लोगों से वृक्षारोपण करने का किया आग्रह
Sahibganj News : साहिबगंज मुख्यालय स्थित सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्ष्ता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि जिलेवासी अपने - अपने घरों या घरों के आसपास या किसी अन्य जगहों पर वृक्ष अवश्य लगाएं।
और पौधे लगाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करें एवं लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने लोगों से कहा कि पेड़ वातावरण से प्रदूषण कम करने में सहायक हैं। साथ ही वन्य जीव जंतु हमारे लिए बेहद आवश्यक हैं।
इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही उन्होंने जिले वासियों से कहा कि कोई भी संस्था, एनजीओ या संगठन, जो निजी स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहते हैं,
वह जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय में या प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। उन्हें जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से वृक्ष उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक के दौरान उपायुक्त के अलावे वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, स्वच्छता एवं पेयजल प्रमंडल कार्यपालक अभियंता विजय कुमार एडविन,
कार्यपालक पदाधिकारी साहिबगंज एवं राजमहल कंचन कुमारी भुदोलिया, राजमहल नगर पंचायत अध्यक्ष केताबउद्दीन शेख, चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा, डॉक्टर रणजीत कुमार सिंह, सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram
0 Response to "साहिबगंज उपायुक्त ने लोगों से वृक्षारोपण करने का किया आग्रह"
Post a Comment