CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज में Weekend Complete Lockdown का जबरदस्त असर दिखा, प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च


Sahibganj News : सम्पूर्ण झारखंड सहित साहिबगंज जिला में भी शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार के 6 बजे तक संपूर्ण लाॅकडाउन लगा रहा। इस वजह से प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य प्रखंड में रविवार की सुबह से बाजार पूरी तरह से बंद दिखे।

साहिबगंज में Weekend Complete Lockdown का जबरदस्त असर दिखा, प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

मेडिकल दुकानों को छोड़ कर सभी दुकानों पर ताला लटका रहा। बेवजह घर से निकलने की मनाही रही। प्रशासन ने पहले ही लोगों को बेवजह निकलने पर कार्रवाई की बात कही थी। इस वजह से रविवार को सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा।

वहीं संपूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने में मानसून ने भी योगदान दिया। तकरीबन हर क्षेत्र में सुबह से रुक - रुक कर हो रही बारिश की वजह से भी लोग अपने - अपने घरों में ही दुबके रहे। उधर, लाॅकडाउन में सख्ती भी बढ़ा दी गई थी।


उस सब्जी मंडी में न तो एक भी दुकानें लगी और न कोई खरीदार पहुंचे। पूरे शहर में लॉकडाउन का असर दिखा। बता दें कि शहर में शनिवार की शाम 4 बजे से दुकानें बंद होनी शुरू हो गई थी। इसका असर रविवार की सुबह से दिख रहा था।


सड़कों पर आवागमन आम दिनों की अपेक्षा बिल्कुल ही नगणय दिखा। इक्का-दुक्का दो पहिया व चारपहिया वाहनों को छोड़, वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहा। सारे लोग अपने - अपने घरों में ही रहे।

हालांकि इक्का - दुक्का चल रहे वाहन चालकों के साथ मुसाफिरों को भी पुलिस के खौफ का शिकार होना पड़ा। इस क्रम में मंडरो में मिर्जा चौकी थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित अन्य थाना प्रभारियों के नेतृव में सरकार के आदेशानुसार सम्पूर्ण लॉक डाउन कराने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram

0 Response to "साहिबगंज में Weekend Complete Lockdown का जबरदस्त असर दिखा, प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel