आग से झुलसे युवक के इलाज के लिए आगे आए राजमहल सांसद विजय हांसदा
Sahibganj News : साहिबगंज जिला अंतर्गत बोरियो प्रखंड के फाजिल टोला निवासी धनंजय सेन कुछ दिनों पहले आग से झुलस गये थे। इस दुर्घटना में धनंजय बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए।
डाक्टरों ने इन्हें आपरेशन की सलाह देते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। तब बोरियो प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व सचिव व बोरियो संथाली के उपमुखिया मो. रिजवान अंसारी ने राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा से गुहार लगाई।
सांसद ने मामले को संज्ञान में लेते हुए फाजिल टोला निवासी श्रीपति सेन के पुत्र धनंजय सेन ( 33 साल ) को बेहतर ईलाज के लिए मदद करते हुए रांची रिम्स रवाना किया। मौके पर धनंजय सेन ने कहा कि राजमहल सांसद गरीबों, असहाय, निर्धन व मजबूर लोगों की हमेशा मदद करते हैं।
वहीं ज़ख्मी के पिता श्रीपति सेन ने गरीबों की मदद के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले राजमहल सांसद विजय हांसदा को धन्यवाद दिया है। मौके पर बोरियो झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता मो. शकील अहमद भी मौजूद थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "आग से झुलसे युवक के इलाज के लिए आगे आए राजमहल सांसद विजय हांसदा"
Post a Comment