CLOSE ADS
CLOSE ADS

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का रांची दौरा, करेंगें साईकल यात्रा का आगाज़


Sahibganj News : पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि और देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का रांची दौरा, करेंगें साईकल यात्रा का आगाज़

इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यसमिति सदस्य और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं।

जिला सचिव सरफराज आलम ने बताया कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सुबह नई दिल्ली से रांची पहुंचेंगे और रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।


उन्होंने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद रांची में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे और फिर वापस नई दिल्ली लौट जाएंगे।


प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष डा. रामेश्वर उराँव एवं विधायक दल नेता आलमगीर आलम भी मौजूद रहेंगे। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस निर्देशानुसार महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राज्यव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी के तहत साहिबगंज जिला सहित राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 5 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का रांची दौरा, करेंगें साईकल यात्रा का आगाज़"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel