CLOSE ADS
CLOSE ADS

देवघर कॉलेज में तालाबंदी के बाद हंगामा, फूंका गया प्राचार्य का पुतला


देवघर : झारखंड छात्र मोर्चा के देवघर जिला इकाई के महाविद्यालय प्रमुख संजय मेहरा के नेतृत्व में देवघर महाविद्यालय में तालाबंदी कर प्राचार्य बसंत कुमार गुप्ता का पुतला दहन किया गया।

देवघर कॉलेज में तालाबंदी के बाद हंगामा, फूंका गया प्राचार्य का पुतला

पूरा दिन कॉलेज में तालाबंदी करके यहां के भ्रष्ट कर्मचारी प्रसादी मंडल , नजरे आलम, जैक शिक्षक नवीन सिंह को हटाने का मांग किया गया। पूरा दिन आंदोलन चला, लेकिन प्राचार्य मिलने तक नहीं आए।

झारखंड छात्र मोर्चा का कहना है कि जबतक भ्रष्ट कर्मचारी के ऊपर करवाई नहीं की जाती है, तबतक महाविद्यालय में तालाबंदी रहेगा। संजय मेहरा का कहना है कि इंटरमीडिएट के छात्र दीपक कुमार का अभी तक एडमिट कार्ड बनकर नहीं आया है।

उस लड़के ने परीक्षा फॉर्म के लिए सारा पैसा कॉलेज में जमा कर दिया था। लेकिन उसका कागज कॉलेज कर्मचारी ने जैक कार्यालय तक पहुंचाया ही नहीं। जिसके चलते उसका 1 साल बर्बाद हो रहा है।

वह 6 महीने से कॉलेज का चक्कर काट रहा है, लेकिन कॉलेज कर्मचारी उससे सिर्फ पैसे ठकने का काम किया है। छात्र मोर्चा ने जब कॉलेज कर्मचारी से इस विषय में बात की तो कॉलेज कर्मचारी का कहना है कि गलती हम ही लोग से हो गया है।

हम लोग कागज को जैक कार्यालय तक नही पहुंचा पाए है। दुसरी तरफ छात्र मोर्चा ने कॉलेज के कर्मचारियों पर ये आरोप लगाया है कि कार्यालय में कोई भी कर्मचारी छात्र-छात्राओं से अच्छे से बात नहीं करते हैं। दादागिरी से बात करते हैं। आए दिन छात्र - छात्राएं कॉलेज से रोते हुए घर जाते हैं।

कॉलेज के तरफ से हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। लेकिन इस नम्बर पर फोन करने से कोई कॉल ही नहीं उठाते हैं। जानबूझ कर कर्मचारी के द्वारा छात्र - छात्राओं के किसी ना किसी कागज में गलती कर दिया जाता है
। और जब यह बात कर्मचारी से पूछा जाता है तो कर्मचारी ठीक से बात भी नहीं करता है।

इसी के विरोध में यह पुतला दहन का आयोजन किया गया। मौके पर झारखंड छात्र मोर्चा के देवघर महाविद्यालय अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव करन पांडे, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, मीडिया प्रभारी जयनारायण मेहरा, नगर अध्यक्ष अश्विनी सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "देवघर कॉलेज में तालाबंदी के बाद हंगामा, फूंका गया प्राचार्य का पुतला"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel