झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपने गृह रवाना : दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
Jharkhand : झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी गई। राज्यपाल के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे लंबा यानी छह साल का रहा। उन्हें विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे।
राज्यपाल अपने गाँव उड़ीसा जायेंगी। उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इससे पहले रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्यपाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित की गई थी।
सादगी से भरे भावपूर्ण वातावरण में आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, रामेश्वर उरांव,
आलमगीर आलम, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बादल पत्रलेख, मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी थी।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू अपने गृह रवाना : दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर"
Post a Comment