CLOSE ADS
CLOSE ADS

जगरन्नाथ महतो को वापस मिला शिक्षा मंत्रालय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवास जाकर सौंपा पदभार


रांची : जगरन्नाथ महतो की झारखण्ड कैबिनेट में वापसी हो गई है। उनको शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगरन्नाथ महतो से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की।

जगरन्नाथ महतो को वापस मिला शिक्षा मंत्रालय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवास जाकर सौंपा पदभार

जगरन्नाथ महतो के बीमार पड़ने के बाद से शिक्षा मंत्रालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संभाल रहे थे। बता दें कि जगरन्नाथ महतो बीते वर्ष नवम्बर महीने में बीमार हो गए थे।


ई - कल्याण पोर्टल को लेकर छात्र सड़क पर हैं। पारा शिक्षकों का मसला ज्वलंत बना हुआ है। वे लगातार स्थायीकरण और वेतनवृद्धि की मांग कर रहे हैं। कोरोना काल की वजह से सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चौपट है।


ऑनलाइन क्लास की सुविधा सबको नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में रोजगार का मुद्दा तो है ही। बता दें कि चेन्नई से लौटने के बाद जगरन्नाथ महतो ने मुख्यमंत्री से पदभार सौंपेने की बात कही थी।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "जगरन्नाथ महतो को वापस मिला शिक्षा मंत्रालय, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवास जाकर सौंपा पदभार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel