"संकट का मुकाबला करता राष्ट्र" कार्यशाला में विधायक अनंत ओझा व लुईस मरांडी ने किया शिरकत
Sahibganj News : कोविड -19 की चुनौती एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में " संकट का मुकाबला करता राष्ट्र " विषय पर झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर साहिबगंज जिला के राजमहल प्रखंड में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने किया। इस कार्यशाला में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व सूबे की पूर्व मंत्री श्रीमती डॉक्टर लुईस मरांडी और राजमहल विधानसभा विधायक अनंत ओझा ने संयुक्त रूप से ऊक्त विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष संजीव डे व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री कार्तिक साहा ने किया।कार्यशाला में जिला प्रभारी राजेश कुमार झा, पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती शर्मिला रजक, गणेश तिवारी,
रामानंद साह, उज्ज्वल मंडल कुशमकर तिवारी, देवदास पाल, पार्थो दत्ता, नगर अध्यक्ष अजय चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to ""संकट का मुकाबला करता राष्ट्र" कार्यशाला में विधायक अनंत ओझा व लुईस मरांडी ने किया शिरकत"
Post a Comment