CLOSE ADS
CLOSE ADS

Breaking : सिर्फ झारखंड ही नहीं 8 अन्य राज्यों के राजपाल भी बदले गए


Sahibganj News : झारखंड समेत 8 राज्यों के राज्यपाल को बदल दिया गया है। अब रमेश बैस झारखंड के नए राज्यपाल बनाए गए हैं, वे अब राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगें।

Breaking : सिर्फ झारखंड ही नहीं 8 अन्य राज्यों के राजपाल भी बदले गए
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने त्रिपुरा के राज्‍यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया।

बता दें कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की नौवीं राज्यपाल 2015 में बनी थीं। इसके अलावा वो राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी रहीं। इसके अलावा रमेश बैस त्रिपुरा के राज्यपाल थे।

ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। वहीं केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कर्नाटक के तो मंगूभाई छगनभाई पटेल अब मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे।


जबकि पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल और बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "Breaking : सिर्फ झारखंड ही नहीं 8 अन्य राज्यों के राजपाल भी बदले गए"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel