CLOSE ADS
CLOSE ADS

Big Breaking : साहिबगंज के बोरियो, राजमहल, मंडरो व उधवा प्रखंड के बीडीओ का हुआ तबादला


Sahibganj News : झारखंड सरकार ने राज्य के 112 प्रखंड विकास पदाधिकारियों का तबादला एक साथ कर दिया है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 जुलाई, 2021 को आदेश जारी किया गया है।

Big Breaking : साहिबगंज के बोरियो, राजमहल, मंडरो व उधवा प्रखंड के बीडीओ का हुआ तबादला

विभाग के अपर सचिव राम कुमार सिन्हा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्मिक विभाग के स्थायी आदेश के आलोक में राज्य अंतर्गत वैसे प्रखंड, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी पदस्थापित नहीं है,


जिन प्रखंडों में अंचल अधिकारी के पद रिक्त है, उनमें प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अंचल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया जायेगा। वैसे प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिनके स्थान पर किसी पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया एवं उनका पदस्थापन अन्यत्र नहीं हुआ है,


वे ग्रामीण विकास विभाग रांची में योगदान करना सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में अधिसूचना के मुताबिक साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड के बीडीओ का स्थानान्तरण किया गया है। वहीं गोड्डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड की बीडीओ कंचन सिंह को राजमहल प्रखंड में पदस्थापित किया गया है।

जबकि चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे संजय कुमार शांडिल्य को साहिबगंज के उधवा का प्रखंड विकास पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि उधवा के निर्वर्त्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का का तबादला धनबाद के तोपचांची प्रखण्ड में हुआ है।

साहिबगंज सदर की बीडीओ प्रतिमा कुमारी का स्थानांतरण करते हुए बरियातू प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाईं गईं हैं। लातेहार महुआटांड़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप को साहिबगंज के बोरियो प्रखंड के बीडीओ बनाया गया है।


वहीं निर्वर्त्तमान बीडीओ दयानंद कारजी का स्थानांतरण खूंटी के तोरपा प्रखण्ड में किया गया है। जबकि साहिबगंज के मंडरो प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी को कुंडहित जामताड़ के बीडीओ के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी तरह नया बाजार पलामू के प्रखंड विकास पदाधिकारी जहूर आलम को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सारवां देवघर का बीडीओ बनाया गया है। श्री मति प्रीति लता मुर्मु को गढ़बा से दुमका के रणेश्वर प्रखंड का प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है।

जबकि राजीव कुमार को ठाकुर गंगटी गोड्डा का बीडीओ बनाया गया है। वहीं विनय कुमार को प्रखंड विकास पदाधिकारी, मांडू, रामगढ़ को प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोयलकेरा, पश्चिम सिंहभूम के पद पर पदस्थापित किया गया है।


समरेश प्रसाद भंडारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम को प्रखंड विकास पदाधिकारी, चलकुशा, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "Big Breaking : साहिबगंज के बोरियो, राजमहल, मंडरो व उधवा प्रखंड के बीडीओ का हुआ तबादला"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel