CLOSE ADS
CLOSE ADS

साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र नायक शोभा मुर्मू व छात्र सचिव संतोष मुर्मू चयनित किए गए


Sahibganj News : साहिबगंज महाविद्यालय के आदिवासी कल्याण छात्रावास में नए छात्र नायक शोभा मुर्मू और छात्र सचिव संतोष मुर्मू ने एक साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली।

साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र नायक शोभा मुर्मू व छात्र सचिव संतोष मुर्मू चयनित किए गए

यहां बताते चले कि संतोष मुर्मू निर्विरोध चुने गए हैं। इसी उपलक्ष्य में साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में विदाई सह स्वागत समारोह आदिवासी कल्याण छात्रावास की ओर से किया गया था।


कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी वीर सिद्धो - कान्हु के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष, विशिष्ठ अतिथि एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह

तथा रसायन विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रभारी प्राचार्य ने छात्र नायक एवं छात्र सचिव को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा की छात्रहित की जो भी समस्याएं होंगी,


उसे त्वारित कार्रवाई करते हुए समाधान करने का प्रयास करूंगा। साथ ही छात्रों से पठन - पाठन पर अपना ध्यान केंद्रित करने की अपील की। वहीं अपने संबोधन में डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज इस कोरोना काल में पूर्व छात्र नायक एवं छात्र सचिव ने संवेदनशीलता से छात्रों को मदद किया है।

महाविद्यालय एवं जिला प्रशासन से समन्वय बनाकर आदिवासी छात्रावास के छात्रों की समस्या का समाधान करने का सफल प्रयास किया गया है। उम्मीद है की नए छात्र नायक एवं छात्र सचिव को जो जिम्मेदारी दी गई है, वे उसपर खरा उतरेंगे।

उन्होंने छात्र - छात्राओं को पठन-पाठन नियमित करने की सलाह देते हुए कहा कि प्रतियोगिता व चुनौती बड़ी है तो मेहनत भी अधिक करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने  दैनिक कार्य में स्वास्थ के प्रति सजग रहें,


खेल - कूद के साथ - साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में भी भाग लें तथा एनसीसी व एनएसएस द्वारा आयोजित अन्य गतिविधियों में भी भाग लें तथा माता-पिता के सपनों को साकार करते हुए उनका मजबूत हाथ बन कर मदद करें।

कार्यक्रम में डॉ.अनिल कुमार ने भी छात्रों को संबोधित किया। महाविद्यालय के प्रधान सहायक हाेपन मरांडी ने संताली भाषा में अपने विचार रखते हुए भू-विज्ञान विभाग में अपने कार्यकाल का अनुभव साझा किया,

साथ ही छात्रों से उम्मीद की कि वे अनुशासित होकर अपने पढ़ाई - लिखाई करें एवं समस्या का समाधान करें। मंच संचालन हरिचरण हंसदा व धन्यवाद ज्ञापन विनय टुडू ने किया।


कार्यक्रम में बीएड के शिक्षक डॉ.नलिन विमोचन, नितिन कुमार, प्रशांत शेखर, चंद्रशेखर प्रसाद सहित मोहन मरांडी, मिस टुडू, विकास मुर्मू, अजय टुडू सहित दर्जनों छत्र उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र नायक शोभा मुर्मू व छात्र सचिव संतोष मुर्मू चयनित किए गए"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel