CLOSE ADS
CLOSE ADS

6 लाख कोविशिल्ड की डोज में से किस - किस जिले को कितना डोज मिला : जानिये विस्तार से


Sahibganj News : साहिबगंज जिला सहित राज्य में कोरोना से निपटने के लिए वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में कोविशील्ड का 6 लाख डोज शुक्रवार को रांची पहुंचा। नामकुम के स्टेट वेयर हाउस से इसे विभिन्न जिलों में भेजा गया।

6 लाख कोविशिल्ड की डोज में से किस - किस जिले को कितना डोज मिला : जानिये विस्तार से

शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड का 6 लाख डोज विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा। जहां से उसे नामकुम स्थित स्टेट वेयर हाउस ले जाया गया। वहां से अब वैक्सीन को अलग-अलग जिलों को भेज दिया गया है।

किन - किन जिलों में भेजी गई वैक्सीन

बता दें कि अब तक की दूसरी सबसे बड़ी खेप शुक्रवार को विशेष विमान से कोरोना वैक्सीन के 50 बॉक्स रांची पहुंचा। जिसमें कुल 6 लाख डोज थे। इससे पहले 9 अप्रैल को वैक्सीन का सबसे ज्यादा यानी 10 लाख डोज वैक्सीन रांची आया था।

अब ये दूसरी सबसे बड़ी खेप 06 लाख की है। झारखंड पहुंचे 06 लाख डोज कोविशील्ड वैक्सीन में से 4 लाख 49 हजार 850 वैक्सीन राज्य के अलग - अलग जिलों में डिस्ट्रीब्यूट कर दिया गया है। अलग- अलग जिलों से आए वैक्सीन वैन से स्टेट वेयर हाउस से वैक्सीन अलग - अलग जिलों के लिए भेज दिया गया है।


साहिबगंज 16390, बोकारो 28600, चतरा 14920, देवघर 20540, धनबाद 37210, दुमका 18240, पूर्वी सिंहभूम 28840, गढ़वा 18490, गिरिडीह 34690, गोड्डा 17940, गुमला 13890, हजारीबाग 23380,

जामताड़ा 10710, खूंटी 6907, कोडरमा 9250, लातेहार 10040, लोहरदगा 6050, पाकुड़ 12390, पलामू 26530, रामगढ़ 12820, रांची 38820, सरायकेला खरसावां 14620, सिमडेगा 7850 और पश्चिमी सिंहभूम 20640 डोज मिला है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "6 लाख कोविशिल्ड की डोज में से किस - किस जिले को कितना डोज मिला : जानिये विस्तार से"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel