देश की नंबर 1 शटलर सिन्धु ने देश को दिलाया कांस्य पदक, व्यक्तिगत स्पर्धा में 2 पदक जीतनेवाली पहली महिला
Sports : देश की नंबर एक शटलर पीवी सिन्धु ने टोक्यो ओलंपिक में चीन की बिंग जियाओ को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। सिन्धु ने गेम में जियाओ को 21-13 से मात दी।
जबकि दूसरे गेम में दोनों की बीच कड़ा मुक़ाबला देखा गया, लेकिन अपनी प्रतिद्वंद्वी पर सिन्धु भारी पड़ीं और उन्होंने यह गेम 21-15 से जीत कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
क्वार्टरफ़ाइनल में सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को हराकर सेमी फ़ाइनल में अपनी जगह बनाई थी। दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला सिन्धु ने रियो ओलंपिक में भी रजत पदक जीता था।
टोक्यो में कांस्य पदक जीत कर वो भारत की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिसने ओलंपिक खेलों के व्यक्तिगत स्पर्धा में दो पदक हासिल किया।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "देश की नंबर 1 शटलर सिन्धु ने देश को दिलाया कांस्य पदक, व्यक्तिगत स्पर्धा में 2 पदक जीतनेवाली पहली महिला"
Post a Comment