CLOSE ADS
CLOSE ADS

आखिर क्यों चढ़ाया जाता है महादेव - महाकाल को धतूरा और भांग ?


साल सावन का महीना आते ही श्रद्धालुगण बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश में जुट जाते हैं। देशभर में महादेव के भक्त उनको प्रसन्न करने और अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के उद्देश्य से उनको दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाते हैं।

आखिर क्यों चढ़ाया जाता है महादेव - महाकाल को धतूरा और भांग ?

श‌िव को खुश करने के ल‌िए इन सभी चीजों से श‌िवल‌िंग की पूजा जरूर करते हैं। बेलपत्र को संस्कृत में ‘बिल्वपत्र’ कहा जाता है। यह भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि बेलपत्र और जल से भगवान शंकर का मस्तिष्क शीतल रहता है।

पूजा में इनका प्रयोग करने से वे बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। शिवपुराण के अनुसार समुद्र मंथन में जो विष निकला था, उसे जगत कल्याण हेतु महादेव ने अपने कंठ में धारण किया था। जिससे उनका कंठ नीले रंग का हो गया था, इसीलिए उनका एक नाम नीलकंठ भी है।

इसी विष की गर्मी को दूर करने के ल‌िए देवताओं ने भगवान श‌िव के स‌िर पर धतूरा और भांग रखा और न‌िरंतर जलाभ‌िषेक क‌िया। क्योंकि जहर ही जहर को काटता है। इससे डमरूधारी के स‌िर से व‌िष का प्रभाव ख़तम हो गया।



वहीं शास्त्रों में बेलपत्र के तीन पत्तों को रज, सत्व और तमोगुण का प्रतीक माना गया। भोले बाबा ऐसे भगवान हैं, जिन्हें प्रसाद के रूप में दूध - दही या घी से बनी मिठाइयां नहीं चढ़ाई जाती हैं। लेकिन महाकाल को धतूरा, बेलपत्र, दूध और भांग सावन माह में अवश्य चढ़ाया जाता है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "आखिर क्यों चढ़ाया जाता है महादेव - महाकाल को धतूरा और भांग ?"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel