RSS ने प्राकृतिक बंधन, वृक्षारोपण और जलवंदन कार्यक्रम चलाया Sahibganj News Aug 24, 2021 Edit Sahibganj News : साहिबगंज नगर के जिरवा बाड़ी क्षेत्र में प्राकृतिक बंधन, वृक्षारोपण एवं जल वंदन का कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम प्रकृति के संरक्षण के लिए पूरे देश भर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण विभाग के अंतर्गत किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में वृक्षा बंधन से रक्षाबंधन, जल वंदन, धरती वंदन, गौ वंदन, प्राकृतिक वंदन किया जा रहा है। मौके पर विभाग प्रचारक विजेंद्र, जिला पर्यावरण प्रमुख, अरुण विश्वकर्मा के द्वारा वृक्ष लगाकर तथा वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर और पूजन कर किया गया।प्रकृति का संरक्षण, सुरक्षा तथा शुद्ध वातावरण को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रकृति की रक्षा करना मनुष्य का प्रथम कर्तव्य है, जिस प्रकृति से हमें हवा, जल तथा अनाज प्राप्त होता है और हमारा जीवन सुरक्षित रहता है, उसकी सुरक्षा करना हमारा ही कर्तव्य है।मौके पर उपस्थित कृष्ण बल्लभ सिंह, जिला शारीरिक प्रमुख तथा अंकित सर्राफ जिला प्रचार प्रमुख ने वृक्ष पर रक्षा सूत्र बांधकर अपने प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया। विभाग प्रचारक ने बताया कि पुरे विश्व में केवल हमारी संस्कृति ही है,जो एक व्यक्ति को परिवार से परिवार को, समाज से और समाज को और विश्व से जोड़कर एक परिवार के रूप में देखती है। हिंदुत्व केवल धर्म नहीं एक वैज्ञानिक जीवन पद्धति है। हमारी संस्कृति की जड़ें इतनी परिष्कृत एवं व्यापक है कि हमारे प्रत्येक कार्य का वैज्ञानिक विश्लेषण स्वयं सिद्ध है। मौके पर नेशनल एथलीट रही नमिता कुमारी, अंकित सर्राफ, कृष्ण बल्लभ सिंह इत्यादि उपस्थित थे।Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.Telegram निचे दबा कर 👇 शेयर करना ना भूले
0 Response to "RSS ने प्राकृतिक बंधन, वृक्षारोपण और जलवंदन कार्यक्रम चलाया"
Post a Comment