रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में लौटी रौनक, राखियों से सजा बाजार


Sahibganj News : रक्षाबंधन पर्व में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, बहनों ने राखी की खरीदारी शुरू कर दी है। सदर मुख्यालय सहित बरहेट प्रखण्ड के बाजारों की रौनक भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में लौटी रौनक, राखियों से सजा बाजार

पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को है। इस दिन बहनें, भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी।


इसके अलावा भाभी के लिए लुंबा राखी, कंगन राखी और बच्चों के लिए काटरून राखी भी खूब पसंद की जा रही हैं। वहीं बरहेट बाजार के गुप्ता श्रृंगार स्टोर के प्रोपराइटर आदित्य कुमार गुप्ता इस बार कोरोना की महामारी को देखते हुए राखी फ्री होम डिलीवरी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया की करोना महामारी को देखते हुए उचित मूल्य पर घर बैठे राखी होम डिलीवरी की सुविधा की गई है। उन्होंने अपने व्हाट्सएप नंबर ( 7321986471 ) के जरिए राखी की फोटो खींचकर बीपीएल सर्विस के थ्रू सभी को होम डिलीवरी फ्री में करने की बात कही है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुबह 6.15 बजे से लेकर 10.34 बजे तक शोभन योग रहेगा। घनिष्ठा योग शाम 7.40 तक रहेगा। इस योग में राखी बांधना उत्तम माना गया है। ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसुत ने बताया कि रक्षाबंधन पर शुभ समय रविवार सुबह 5.50 से शाम 6.03 बजे तक रहेगा।

दोपहर में 1.44 बजे से 4.23 बजे तक राखी बांधने के लिए उत्तम समय है। वहीं, पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त को शाम 7 बजे से शुरू होकर 22 अगस्त शाम 5.31 बजे समाप्त होगी। इस दिन भद्रा पूंछ 2.19 बजे से 3.27 बजे तक और भद्रा मुख 3.27 से 5.19 बजे तक है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में लौटी रौनक, राखियों से सजा बाजार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel