रक्षा बंधन के मौके पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिस पदाधिकारियों को बाँधी रक्षा सूत्र


Sahibganj News : साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में एकल अभियान के तहत संचालित एकल विद्यालय की शिक्षिकाओं ने रक्षा बंधन के मौके पर बोरियो थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के कलाई में रक्षा सूत्र बाँधकर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की।

रक्षा बंधन के मौके पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिस पदाधिकारियों को बाँधी रक्षा सूत्र

मौके पर थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने कहा कि रक्षा बंधन एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाई और बहन के बीच प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। रक्षा बंधन का अर्थ है "सुरक्षा का बंधन"।

बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भगवान से लंबी उम्र की कामना करती हैं और बदले में भाई बहन को उपहार देता है। एक भाई हमेशा अपनी बहन की रक्षा करता है।


आप सभी बहनें जो हमसबों के कलाई में रक्षा सूत्र बाँधकर बहन का फर्ज अदा की है, इसके लिए बोरियो थाना परिवार आपका सदैव ऋणी रहेगा। हर मुसीबत में हमस सभी आपके साथ होंगे।


रक्षा सूत्र बँधवाने के बाद थाना प्रभारी की ओर से सभी शिक्षिकाओं को भेंट स्वरूप तोहफा प्रदान किया गया। इस अवसर पर एएसआई करूण राय, बीरबल यादव, जिला परिषद सदस्य बरण किस्कु, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार,

संतालपरगना भाग के गतिविधि प्रमुख देवीलाल मुर्मू, अंचल गतिविधि प्रमुख करण किस्कु, जिला अभियान प्रमुख नारायण भंडारी ,कार्यालय प्रमुख राजकुमार मड़ैया, संच प्रमुख दीपक राय सहित दर्जनो शिक्षिकाएँ उपस्थित थीं।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "रक्षा बंधन के मौके पर एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिस पदाधिकारियों को बाँधी रक्षा सूत्र"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel