रांची - पटना के बीच बन रहा है नया रेल रूट : यात्रा होगी खूबसूरत और समय कम
Jharkhand : अब झारखंड की राजधानी रांची और बिहार की राजधानी पटना के बीच यात्रा करना पहले की तुलना में और भी अधिक आसान हो जायेगा। क्योंकि रांची से पटना के लिए नया रेल रूट मार्च 2022 तक बन कर तैयार हो जायेगा।
इसके सम्बन्ध में बताया जा रहा है की इस नई रेललाइन के बन जाने के बाद सफर करने में न सिर्फ अब कम समय लगेगा, बल्कि यह यात्रा भी बेहद खूबसरत हो जायेगी। बता दे की यहाँ कई सुरंगें, ऊंची पहाड़ियां और खूबसूरत वादियां देखने को मिलेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार यह रेललाइन बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा में बन रही है। इसके शुरू होने के बाद रांची - पटना के बीच चलनेवाली ट्रेनों को गोमो और बंगाल के झालदा नहीं जाना पड़ेगा।
बल्कि बरकाकाना से ही सीधे हजारीबाग, कोडरमा होते हुए ट्रेनें पटना जाएगी। रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया की बरकाकाना से टाटीसिलवे के बीच 64 किमी रेल लाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "रांची - पटना के बीच बन रहा है नया रेल रूट : यात्रा होगी खूबसूरत और समय कम"
Post a Comment