राज्य सरकार के विरोध में 1 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर भाजपा ने हल्लाबोला
Sahibganj News : झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर हेमन्त सोरेन सरकार के निरंकुश शासन व्यवस्था,
बढ़ती बेरोजगारी और साहिबगंज में आईं भीषण बाढ़ में प्रशासन द्वारा की जा रही घोर लापरवाही के विरोध को लेकर प्रखंड से लेकर मुख्यालय तक फैले भ्रष्टाचार, ठप्प विकास कार्य,
इस क्रम में झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के पतना प्रखंड में भाजपा द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला सह हल्ला बोल कार्यक्रम में
बतौर प्रभारी के रूप में भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी यादव उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल थे। वहीं सदर प्रखंड मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव के नेतृत्व में हेमंत सोरेन सरकार के
विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला सह हल्ला बोल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजमहल विधायक अनंत ओझा उपस्थित थे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की हेमन्त सोरेन निकम्मी सरकार है।
हेमन्त सोरेन की सरकार पिछले डेढ़ साल से सरकार में है, परन्तु सरकार ने अब तक झारखण्ड की जनता के लिए कुछ नही किया है।पिछले वर्ष किसान अपने खून पसीने लगाकर धान की फसल पैक्स के माध्यम से झारखंड सरकार को बेची, परन्तु ये सरकार अभी तक किसानों की फसल का भुगतान नही किया।
हेमन्त सोरेन की सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार जैसी घटनाओं पर मौन धारण कर लेती है। हेमन्त सोरेन की सरकार सिर्फ ट्रांसफर और पोस्टिंग अपने फायदे के लिए कर रही है। ऐसी सरकार को नैतिक रूप से अपने पद पे बने रहने का कोई हक नही है।
झारखंड प्रदेश द्वारा घोषित प्रदेश व्यापी हल्लाबोल कार्यक्रम में एक किलोमीटर लंबी सांकेतिक मानव शृंखला में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानन्द साह, किसलय तिवारी, भाजयुमो कार्यकर्ता और काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "राज्य सरकार के विरोध में 1 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर भाजपा ने हल्लाबोला"
Post a Comment