स्कूल पूरी तरह नही खुलने के कारण इस बार भी फीका रहा स्वतंत्रता दिवस


Sahibganj News : 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड में पूरे शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संस्थानों और प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शन से फहराया गया।

स्कूल पूरी तरह नही खुलने के कारण इस बार भी फीका रहा स्वतंत्रता दिवस


जहां हर साल 15 अगस्त के शुभ अवसर पर सभी स्कूल -  कॉलेजों में झांकी, प्रभात फेरी, डांस प्रोग्राम, खेलकूद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था, लेकिन कोरोना के कारण स्कूल में खुशी का माहौल नही दिखा।

बरहेट प्रखंड के सभी  सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। वहीं बरहेट प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सिद्धो -  कान्हू क्रांति स्थल पंचकठिया, सिद्धों - कान्हू वीरभूमि भोगनाडीह में बीडीओ ने ध्वजारोहण किया।

वहीं बरहेट थाना मे थाना प्रभारी गौरव कुमार ने ध्वजारोहण किया, साथ ही प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य इस्माइल आलम ने झंडोत्तोलन किया। बरहेट के  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. संतोष टूडू ने ध्वजारोहण किया।


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में प्रधानाध्यापिका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सनमनी में प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल सनमनी मे प्रभारी प्राचार्य मुमताज अंसारी व क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों में पंचायत सेवकों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "स्कूल पूरी तरह नही खुलने के कारण इस बार भी फीका रहा स्वतंत्रता दिवस"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel