AMAZON के प्लेटफॉर्म पर अब बिकेंगे देश भर के आदिवासियों के उत्पाद भी
Ranchi : केंद्रीय ट्राइबल अफेयर्स मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अमेजन कारीगर मेला की शुरुआत की। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्विट करके दी है।
ट्राइब्स इंडिया और अमेजन के सहयोग से शुरू की जा रही इस पहल से देश भर के आदिवासी कारीगरों और बुनकरों के सशक्तीकरण का नया अध्याय खुलने की उम्मीद है।
यह पहल भारतीय उपभोक्ताओं के बीच आत्म निर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल अभियान को भी मजबूत करेगी। अमेजन कारीगर मेले का संचालन TRIFED और AMAZON के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
इसके तहत देश के 12 लाख आदिवासियों की तैयार की गई सामग्री अमेजन के ई - कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगी। इससे आदिवासियों को आजीविका जुटाने में आसानी होगी।
आदिवासियों के सशक्तीकरण में इस पहल के मददगार होने की संभावना है। इससे आदिवासियों के हस्तनिर्मित सामानों को पूरी दुनिया में बेचने में आसानी होगी।
कारीगरों को शुल्क में भी छूट
कारीगर मेले के जरिए अमेजन के प्लेटफार्म से हस्त निर्मित सामान बेचने वाले कारीगरों को दो हफ्ते तक सेल ऑन अमेजन शुल्क फी फीस से भी छूट मिलेगी। आमतौर पर अमेजन के ई - कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए उत्पादों की बिक्री के लिए विक्रेताओं को शुल्क देना होता है।भारतीय उत्पादों के प्रमोशन के लिए अभियान
इस कारीगर मेले का मकसद भारतीय हैंडीक्राफ्ट को दुनिया भर के बाजारों में प्रमोट करना है। इसी के साथ आत्मनिर्भर भारत और लोकलफॉरवोकल अभियान को भी मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासी कारीगर और बुनकर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। लेकिन कोरोनाकाल में आदिवासियों की आर्थिक स्थिति काफी प्रभावित हुई है।
इसलिए इस चुनौतीपूर्ण समय में इनके लिए आजीविका के साधन जुटाने और उनके विकास की गति को बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "AMAZON के प्लेटफॉर्म पर अब बिकेंगे देश भर के आदिवासियों के उत्पाद भी"
Post a Comment