जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास की योजनाओं पर वनवासी केंद्र ने की चर्चा


Jharkhand : पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के तलवा गाँव में जनजातीय चहुमुखी विकास को ध्यान में रख कर वनवासी कल्याण केंद्र दशकों से कार्य करता रहा है।

जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास की योजनाओं पर वनवासी केंद्र ने की चर्चा

राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ साहिबगंज एवं पाकुड़ के सभी पदाधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर गहन चिंतन एवं मंथन कर संथालपरगना के सात जनजातियों में अपने प्रकल्पों को तेज गति से चला कर उनके संस्कृति की रक्षा के साथ

आधुनिक शिक्षा से जोड़ कर उनकी चहुँमुखी विकास को प्रगतिशील दिशा देने के मुद्दे पर गम्भीरता पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया।


जनजाति समाज को अपनी संस्कृति, जल, जंगल, जमीन के साथ धर्म की रक्षा के लिए भी जागृत कर धर्मांतरण के संवैधानिक ढंग से विरोध करने तथा अपने संवैधानिक अधिकारों को जानने में अखिल भारतीय वनवासी केंद्र के कार्यकर्ताओं को बेहतर कार्य करने भी चर्चा हुई।


इस पर गम्भीर चर्चा कर उसे कार्यरूप देने पर जोर दिया गया। जनजाति महिलाओं को सिलाई एवं प्रशिक्षण सहित अन्य अर्थकरी योग्यताओं से परिपूर्ण करने पर भी चर्चा हुई।




हीरेन्द्र सिन्हा, कैलाश उरांव, विजय टुडू, स्टीफन सोरेन, बिनोद उपाध्याय, कैलाश उरांव, स्टीफन हेम्ब्रम, रमेश मंडल, रामपाल, सुलेमान, शंकर मुर्मू, डॉक्टर जीवन पंडित, अमर भगत, शांति टुडू, पुष्पलता टुडू, एलेसिना मुर्मू, एमेली टुडू सहित साहिबगंज के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास की योजनाओं पर वनवासी केंद्र ने की चर्चा"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel