कुलपति प्रो. सोना झरिया मिंज के निर्देश पर साहिबगंज महाविद्यालय में ई कचरे पर राष्ट्रीय वेबिनार
Sahibganj News : ई - कचरा प्रबंधन के बारे में संक्षिप्त जानकारी और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साहिबगंज महाविद्यालय और ई-जंकी दिल्ली के साथ ई - कचरा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो हुलादेक रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भागीदारी है।
एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार सिंह के द्वारा स्पीकर आदित्य राय व वंशिका छावड़ा का स्वागत किया गया। साथ ही प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष ने अध्यक्षता किया। आदित्य राय ने ई-अपशिष्ट पुनर्चक्रण, अपशिष्ट प्रबंधन,
परिपत्र अर्थव्यवस्था और सतत जीवन शैली पर विस्तार से जानकारी दी। रिसोर्स पर्सन आदित्य राय ने विषय परिचय कराते हुए कहा कि भारत में ई - कचरा क्या है, इसका इतिहास क्या है? इन्होंने ई - कचरे का प्रभाव और ई - अपशिष्ट प्रबंधन के लाभों के बारे में सभी को जागरूक किया।
सभी प्रतिभागियों का ध्यानाकर्षण कर ई - कचरे के गंभीर प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा किया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे से संवाद, बातचीत व छोटे - छोटे प्रयासों से ही हम इससे निजात पा सकते हैं। उन्होंने इस कारण के लिए अपनी पहल और सेवाओं को साझा भी किया।
और इसमें से केवल 5% का ही ठीक से पुनर्नावनिकरण या निपटान किया जाता है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना उचित तरीके से किया जाता है। ई-वेस्ट वेबिनार में रिसोर्स पर्सन देवंश चोपड़ा एंटरप्रेन्योरशिप व डिजिटल मार्केटर आदित्य राय सोशल एंटरप्रेन्योरशिप व डिजिटल मार्केटर तथा वंशिका छावड़ा सोशल एक्टिविस्ट बिज़नेस स्ट्रेटेगिस्ट इ-जंकी जुड़ी।
भारत में लोग इस कचरे को ठीक से निपटाने की जानकारी के अभाव में ई कचरा इकट्ठा करते रहते हैं और इस कचरे को किसी स्क्रैप डीलर या कबाड़ी को बेच देते हैं और यह स्कैप डीलर सोने और पलेडीयम जैसे कीमती धातु को निकालने के लिए कचरे को गैर जिम्मेदारान तरीके से जलाते हैं।
बदले में पारा जैसी हानिकारक गैस को वातावरण में छोड़ते हैं। अंत में आदित्य राय ने कॉलेज में ई कचरे बीन स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसमें सभी लोग अपने ई कचरे का निपटान कर सकते हैं और आगे इस सुरक्षित पुनर्चक्रण प्रक्रिया के लिए पुनर्चक्रण करने वाले के पास भेजा जाएगा,
तो इन आंखों से खुले तथ्य और आंकड़े सामने आयेंगे। वेबिनार में बी एस के कॉलेज बरहरवा के वरीय प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह, महिला कॉलेज के प्रो. घनश्याम महतो, डॉ. प्रशांत कुमार, सिद्धो - कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के पूर्व डीएसडब्ल्यू डॉ. प्रकाश चंद्र दास,
डॉ. राणा प्रताप सिंह, गोड्डा से डॉ. मौसम कुमार ठाकुर, शिक्षिका रेणु गुप्ता एवं विभिन्न महाविधालयों से अन्य वक्ता जुड़े। कार्यक्रम में कुल एक सौ से अधिक प्रतिभगियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें जिसमें एनएसएस वॉलंटियर कनक झा, तनवीर आलम, अंजली, इंजमाम उल, कंचन आदि उपस्थित थे।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "कुलपति प्रो. सोना झरिया मिंज के निर्देश पर साहिबगंज महाविद्यालय में ई कचरे पर राष्ट्रीय वेबिनार"
Post a Comment