CLOSE ADS
CLOSE ADS

किसानों के भारत बंद को आम आदमी पार्टी का भी समर्थन, प्रदेश संयोजक डीएनसिंह


Ranchi : संयुक्त राष्ट्र किसान मोर्चा द्वारा आहूत 27 सितंबर को भारत बंद के आह्वान का आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन किया है। उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी सचिव डा. अविनाश नारायण ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा।

Aam Aadmi Party also supports farmers' Bharat Bandh, state convener DN Singh

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक डी. एन सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं से बंद के समर्थन का आह्वान किया है। विदित हो कि केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून के खिलाफ देश भर के किसान आन्दोलन कर रहे हैं और आन्दोलन में अब तक सैकड़ों किसान शहीद हो चुके हैं।


उन्होंने कहा कि नये तीनों कृषि कानून के खिलाफ दस महीने से आन्दोलन चल रहा है, लेकिन सरकार को जरा भी शर्म नहीं है। भारत के लोकतंत्र के इतिहास में आज तक कोई ऐसी सरकार नहीं आई,


जिसने जनता के अधिकारों और अभिव्यक्ति को कुचलने का काम किया हो। एक-एक करके देश की संपत्ति बेचने वाली सरकार के खिलाफ देश की जनता को खड़ा होने का वक्त आ गया है। आम आदमी पार्टी काले कृषि कानून के खिलाफ इस लड़ाई में झारखंड और देश के किसानों के साथ है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "किसानों के भारत बंद को आम आदमी पार्टी का भी समर्थन, प्रदेश संयोजक डीएनसिंह"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel