सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के NSS सेल के द्वारा सम्मानित किए गए अमन कुमार होली
Sahibganj News : साहिबगंज शहर के कॉलेज रोड चैती दुर्गा निवासी अशोक कुमार साह एवं श्रीमती शोभा देवी के पुत्र साहिबगंज महाविद्यालय के हिंदी प्रतिष्ठा स्नातक के छात्र तथा एन एस एस इकाई 4 के स्वयंसेवक अमन कुमार होली को
सिद्धो- कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के द्वारा विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में अगरतला में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर 2021 में सक्रिय भूमिका निभाने तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया।
एसकेएमयू दुमका के एनएसएस समन्वयक श्रीमती मेरी मारग्रेट टूड्डू, युवा कार्यक्रम एवं खेल पदाधिकारी क्षेत्रीय निदेशालय पटना के प्रियव्रत मंडल, सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर संजय कुमार सिंह
एवं एसकेएमयू के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधित्व कर रहे प्राचार्य तथा महाविद्यालय के सभी NSS इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार अगरतला में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर 2021 के लिए साहिबगंज महाविद्यालय से एकमात्र प्रतिभागी के तौर पर अमन कुमार होली का चयन हुआ था, इस एकता शिविर में कुल 11 राज्यों से NSS स्वयंसेवकों ने भाग लिया था।
अमन ने राष्ट्रीय स्तर पर आशु भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उपलब्धि के लिए त्रिपुरा स्टेट NSS सेल एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल इकाई त्रिपुरा के द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया था।
अमन कुमार होली ने बताया की कोरोना काल में उन्होंने अपने साथी सक्रिय एन एस एस स्वयंसेवक मो. शाहबाज आलम के साथ मिलकर साहिबगंज जिला स्तर पर ब्लड डोनेशन सोसाइटी नामक संस्था का गठन किया एवं इसके माध्यम से लगभग 250 से अधिक लोगों
को कोरोना काल के आपातकालीन स्थिति में रक्तदान के माध्यम से निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया। इस दौरान जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने भी अमन के इस प्रेरणादाई कार्य की सराहना की। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 4 के द्वारा आयोजित
विभिन्न स्वयंसेवी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। जिनमें कोरोना काल के दौरान मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण, आयुष मंत्रालय तथा स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा आयोजित टीकाकरण अभियान, पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता
एवं वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण, गरीब तथा निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, मतदाता जागरूकता, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित फिट इंडिया मूवमेंट, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, गंगा स्वच्छता पखवाड़ा, स्वच्छ भारत अभियान,
नमामि गंगे तथा वन्य तथा जलीय जीव संरक्षण आधारित विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सराहनीय भूमिका अदा की है। साहिबगंज महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार संतोष ने अमन के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह ने भी अमन को शुभकामनाएं दी एवं बताया कि अमन की उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि निस्वार्थ भाव से समाज एवं शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी ही एक विद्यार्थी को आम से खास बनाती है।
शिक्षकों का योगदान एवं विद्यार्थी के परिश्रम से ही राष्ट्र की युवा पीढ़ी को सही आकार दिया जा सकता है। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर 2021 विश्वविद्यालय कंटिजेंट लीडर डाॅ. रूपम कुमारी श्रीवास्तव ने भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं एवं
इसी प्रकार लगनशील होकर राष्ट्र एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर अमन के परिवार में खुशी का माहौल है पिता अशोक कुमार साह एवं माता श्रीमती शोभा देवी ने भी अपने पुत्र को शुभकामनाएं दी है।
Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.
0 Response to "सिद्धो - कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के NSS सेल के द्वारा सम्मानित किए गए अमन कुमार होली"
Post a Comment