CLOSE ADS
CLOSE ADS

बालिका वधू की प्रत्युषा के निधन के बाद शुक्ला का यूं चला जाना बड़ा सदमा दे गया


भी हम सुपरहिट टीवी शो ‘बालिका वधू’ की बात करते हैं तो सभी के ज़ेहन में प्रत्युषा बनर्जी के बाद का चेहरा आ जाता है। प्रत्युषा के निधन के कुछ सालों बाद सिद्धार्थ शुक्ला का यूं चला जाना हर किसी को एक बड़ा सदमा दे गया है।

बालिका वधू की प्रत्युषा के निधन के बाद शुक्ला का यूं चला जाना बड़ा सदमा दे गया

दोनों की केमेस्ट्री बेहद पसंद की गई थी, हालांकि दोनों एक्टर काफी कम समय के लिए इस सीरियल में नजर आए थे। इस सीरियल में अविका गौर ने छोटी आनंदी का किरदार निभाया था, जबकि प्रत्युषा बनर्जी बड़ी आनंदी की भूमिका में नजर आई थीं।


2016 को हुई थी प्रत्युषा की मौत

1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा के निधन की खबर आने पर पूरी टीवी इंडस्ट्री हिल गई थी। हर कोई हैरान रह गया था। एक्ट्रेस की मौत को आत्महत्या कहा गया, लेकिन उनके माता - पिता का दावा है कि उनकी बेटी का मर्डर हुआ था।


ऐसे में वह पिछले साढ़े 5 सालों से इस गुत्थी को सुलझाने और अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए अभी भी केस लड़ रहे हैं।

बिग बॉस के विनर रहे हैं शुक्ला

वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ शुक्ला की बात करें तो बिग बॉस जीतने के बाद वे काफी ज़्यादा एक्टिव हो गए थे। उन्हें अक्सर टीवी शोज़ पर बतौर गेस्ट बुलाया जाता था। सिद्धार्थ ने बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल के साथ कई म्यूज़िक वीडियोज़ भी शूट किए थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।


हाल ही में सिद्धार्थ को बिग बॉस OTT और डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने में भी देखा गया था। इतना ही नहीं वह साल 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां में भी नज़र आए थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "बालिका वधू की प्रत्युषा के निधन के बाद शुक्ला का यूं चला जाना बड़ा सदमा दे गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel