CLOSE ADS
CLOSE ADS

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन : लंबे समय से थे बीमार


पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया है। ऑस्कर फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन : लंबे समय से थे बीमार

जानकारी के मुताबिक मंगलुरु में उनका निधन हुआ। अस्पताल की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है, जल्द ही बयान भी जारी किया जाएगा।

लंबे समय से थे बीमार

कांग्रेस के विश्वसनीय लोगों में एक

ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों के रूप में होती रही है। व कांग्रेस के विश्वसनीय लोगों की सूची में से एक रहे। यूपीए सरकार में सड़क - परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। अभी भी ऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे।

यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे थे। वे राजीव गांधी के संसदीय सचिव रह चुके हैं।

Senior Congress leader Oscar Fernandes passed away

फर्नांडिस का राजनैतिक कैरियर

साल 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे, उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। साल 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था, तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन : लंबे समय से थे बीमार"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel