CLOSE ADS
CLOSE ADS

विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया


Sahibganj News : पुरानी साहिबगंज के नया टोला गांव स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय घाट किनारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के संग भाजपा विधायक अनंत ओझा ने जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया।

Deendayal Upadhyay's birthday was celebrated under the leadership of MLA Anant Ojha.

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। हमारे सहयोगी रूपेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता और मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के राजमहल क्षेत्र के विधायक अनंत कुमार ओझा ने शिरकत की।


वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता तथा एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंत अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय आज भी जलते दीपक के समान जनता के दिलों में है।

हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी और देश के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर संतोष चौधरी, पंकज चौधरी, गौतम यादव, जागेश्वर मंडल, सेवा मंडल सहित दर्जनों बीजेपी के समर्थक के साथ स्थानीय लोग भी शामिल थे।

विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम के पश्चात वहां के लोगों के आग्रह पर नया टोला गांव के सड़क एवं नाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विधायक अनंत कुमार ने जीर्ण - शिर्ण सड़क एवं कचड़े के ढेर में समाई हुई नाली के निर्माण का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजमहल प्रखंड के घाटजमनी पंचायत के बूथ संख्या 113 एवं 114 में भी स्व.पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं

जन्मजयंती बूथ संयोजक उज्जवल कृष्णा एवं बूथ संयोजक प्रकाश मंडल की उपस्थिति में मनाई गई।जिसमे तीनपहाड़ मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यो के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में जिला प्रकोष्ठ किसान मोर्चा के रमन राज, प्रखंड मंत्री अमित कुमार, बीरबल मंडल, प्रकाश मंडल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "विधायक अनंत ओझा के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel