CLOSE ADS
CLOSE ADS

लोहरदगा में हाथियों का उतपात जारी, फसल और घरों को पहुंचा रहे नुकसान


लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है। इससे स्थानीय लोग जहां डरे - सहमें हुए हैं, वहीं किसान परेशान नजर आ रहे हैं।

लोहरदगा में हाथियों का उतपात जारी, फसल और घरों को पहुंचा रहे नुकसान

12 से 15 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड विगत सोमवार की रात कैरो प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश कर गया था, जिसके बाद उस रात डूमरटोली गांव के कई किसानों के फसल को बर्बाद करने के बाद मंगलवार की रात भी जंगली हाथियों का उत्पात जारी रहा।


यही नहीं बंधना उरांव के फसल को हाथियों ने रौंदकर बर्बाद कर दिया और उसके घर में रखे चावल को भी हाथियों के झुंड गटक गया। हाथियों द्वारा मचाई जा रहे उत्पात से प्रखंड क्षेत्र के लोग भयभीत होने के साथ काफी चिंतित है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लगभग 12 से 15 जंगली हाथियों का झुंड चंदवा की ओर से बरवाटोली जंगल के बाद कैरो थाना क्षेत्र में प्रवेश कर गया है।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "लोहरदगा में हाथियों का उतपात जारी, फसल और घरों को पहुंचा रहे नुकसान"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel