CLOSE ADS
CLOSE ADS

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित EPFO की परीक्षा 5 सितंबर से रांची के 67 केंद्रों पर


Ranchi : संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पोस्ट ऑफ इंफोर्समेंट/अकाउंट ऑफिसर इन इम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड आर्गेनाइजेशन (EPFO) 2020 परीक्षा 05 सितंबर को आयोजित की गई है।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित EPFO की परीक्षा 5 सितंबर से रांची के 67 केंद्रों पर

यह परीक्षा 67 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार रांची प्रशासन ने पुलिस व पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है।


इसके तहत सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सरकारी कार्यक्रम व शवयात्रा को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होने पर पाबंदी है। ऐसे करते पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। परीक्षा केंद्र के पास बैठक व आम सभा पर भी रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के अस्त्र - शस्त्र लेकर चलने पर भी रोक लगा दी गई है। इस दायरे में किसी भी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित EPFO की परीक्षा 5 सितंबर से रांची के 67 केंद्रों पर"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel