CLOSE ADS
CLOSE ADS

खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त


Sahibganj News : खेल में हार और जीत के बजाय खेल में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। साहिबगंज जिला प्रशासन जिले में खेलकूद की आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कृतसंकल्प है। रसात के मौसम की समाप्ति के बाद शहर स्थित विभिन्न खेल मैदानों को यथाशीघ्र दुरुस्त किया जाएगा।

खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

उपायुक्त रामनिवास यादव ने इंडोर व आउटडोर स्टेडियम में खेल दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय खेलों के समापन के अवसर पर खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उक्त बातें कहीं।

उन्होंने तमाम नागरिकों से खेलकूद के मैदान को साफ - सुथरा रखने की अपील की। साथ ही खेल में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों सहित आयोजकों को अल्प समय में बहुत बढ़िया आयोजन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं  क्रीड़ा भारती को दी।


उन्होंने कहा कि जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा जल्द ही एक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। बता दें कि वॉलीबॉल पुरुष वर्ग का खिताब साहिबगंज की टीम  ने अपने नाम किया। उसने सुतियाल पाड़ा को दो एक के अंतर से परास्त कर खिताब पर कब्जा जमाया।


निर्णायक की भूमिका में विनोद शाह, मनोज राम, सुजीत मंडल तथा प्रमोद कुमार शामिल थे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा भारती प्रमुख डॉ  रणजीत कुमार सिंह, झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष सह जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण श्रीवास्तव,

राजेश झा, वल्चर क्रिकेट अध्यक्ष अभिषेक कुमार, बंटी कुमार, जिला ओलंपिक संघ एसोसिएशन के सचिव माधव चंद्र घोष एवं अशोक सहनी ने प्रमुख भूमिका निभाई। वहीं जिला मंत्री उत्तम कुमार, संदीप कुमार, सुमन यादव एवं क्रीड़ा भारती के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel