CLOSE ADS
CLOSE ADS

हिन्दू धर्म रक्षा मंच की प्रमुख बैठक राजमहल के गुदरा घाट में हुई संपन्न


Sahibganj News : हिंदू धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की एक प्रमुख बैठक राजमहल के गुदाराघाट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता शांति सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष, प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो एवं केशव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दू धर्म रक्षा मंच की प्रमुख बैठक राजमहल के गुदरा घाट में हुई संपन्न

मंच को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला महासचिव केशव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म रक्षा मंच द्वारा साहिबगंज जिले के हर पंचायतों में युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


केंद्रीय अध्यक्ष ने बजरंगी महतो के प्रस्ताव पर विचार करते हुए कुछ नए लोगों को मंच में जगह दी है। जिसमें राजमहल प्रखंड संयोजक   बिरजू घोष, महामंत्री  जलकुम्भी महतो, नगर संयोजक मिथुन नागवंशी के नामों की घोषणा की।

मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत कुमार घोष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच कहा की झारखंड सरकार की वर्तमान स्थिति तुष्टीकरण की नीति पर चल रही है। झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष झारखंड के मात्र 4 विधायकों को नमाज अदा करने के लिए कमरा उपलब्ध करवाती है।


विधानसभा अध्यक्ष और 78 विधायक जो हनुमान और शिव के भक्त हैं, इनके लिए कोई सुविधा नहीं है। विधानसभा भवन लोकतंत्र का महामंदिर है, सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। तुष्टिकरण की राजनीति झारखंड सरकार कर रही है।

मात्र 4 विधायकों के नमाज अदा करने के लिए जो कमरा दिया गया है उसे वापस ले। यदि 78 विधायक विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सामूहिक रूप से  हनुमान चालीसा करते आते तो हमारे विधानसभा अध्यक्ष ऐसा फैसला नहीं करते।

हनुमान चालीसा पाठ नहीं करने का ये परिणाम है की किसी भी हिन्दू धर्म के विधायकों को पूजा करने के लिए कोई कमरा नहीं मिला। चार विधायक समय पर नमाज अदा करने का धर्म पालन करते हैं, इसलिए उसे कमरा आवंटित किया गया।

इस प्रकार का फैसला और निर्णय का हिन्दू धर्म रक्षा मंच घोर निंदा करता है। हिन्दू धर्म रक्षा मंच तुष्टिकरण की राजनीति झारखंड में नहीं चलने देगी। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रमुख कार्यकर्ताओं में अनिमेष मंडल,


सोम प्रकाश मंडल, तपन बसाक, सुरेश साह, पप्पू साह, नवाब साह, मिथुन राजवंश, सोमप्रकाश मंडल, अनिष कुमार मंडल, राहुल कुमार मंडल, नव कुमार साह, राम कुमार, आनन्दो मंडल,  देबाशीष मंडल, नीरज मुखर्जी, मिथुन मंडल सहित मंच के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "हिन्दू धर्म रक्षा मंच की प्रमुख बैठक राजमहल के गुदरा घाट में हुई संपन्न"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel