CLOSE ADS
CLOSE ADS

झारखंड की स्थिति बिल्कुल अराजक हो गई है, इसीलिए यहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए


Sahibganj News : जस्टिस फॉर रूपा तिर्की संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने रांची से फोन पर बताया कि अब झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।

झारखंड की स्थिति बिल्कुल अराजक हो गई है, इसीलिए यहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए

उन्होंने कहा कि अब झारखंड में आम जनता के ऊपर लगातार झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं, यहां तक कि पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। आम जनता पर लाठियां बरस रही है, न्याय की आवाज बुलंद करने पर फर्जी मुकदमे लगा कर लोगों को जेल भेज दिया जाता है।


बता दें कि जस्टिस फॉर रूपा तिर्की संगठन के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार गुप्ता बुधवार को रांची पहुंच कर रूपा तिर्की के परिजनों से मुलाकात किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड हाईकोर्ट के आदेशानुसार साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रुपा तिर्की की मौत की सीबीआई जांच आरंभ हो चुकी है।

The situation in Jharkhand has become absolutely chaotic, that's why President's rule should be imposed here.

ज्ञात हो कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर साहिबगंज में जस्टिस फॉर रूपा तिर्की संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रूपा तिर्की की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूँका गया था।




Connect with Sahibganj News on Telegram and get direct news on your mobile, by clicking on Telegram.

0 Response to "झारखंड की स्थिति बिल्कुल अराजक हो गई है, इसीलिए यहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए"

Post a Comment

साहिबगंज न्यूज़ की खबरें पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृप्या निचे अनुभव साझा करें.

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel